“मराठी भगिनींनो लक्ष द्या”, लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC अनिवार्य, जान लें लास्ट डेट

Summary :

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने माझी लड़की बहन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 60 दिनों की समय-सीमा दी गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई लाभार्थी ई-केवाईसी पूरा नहीं कर पाता है, तो उसकी मासिक सहायता रोक दी जाएगी। E-KYC Mandatory: सरकार ने दी E-KYC की जानकारी बता दें कि लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। गुरूवार 18 सितंबर 2025 को सरकार ने इसके लिए आदेश जारी…

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने माझी लड़की बहन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 60 दिनों की समय-सीमा दी गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई लाभार्थी ई-केवाईसी पूरा नहीं कर पाता है, तो उसकी मासिक सहायता रोक दी जाएगी।

E-KYC Mandatory: सरकार ने दी E-KYC की जानकारी

बता दें कि लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। गुरूवार 18 सितंबर 2025 को सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी अधिकारियों की तरफ से दी गई है। सीएम माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की उम्र की उन महिलाओं को हर माह 1500 रूपये की मदद की जाती है। इसके लिए परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक नहीं होती। महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने गुरूवार को कहा कि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए E-KYC की सुविधा वेब पोर्टल (ladakibahin.maharashtra.gov.in) पर दी गई है। इसके लिए दो महीने के लिए समय दीया गया है।

मंत्री Aditi Tatkare ने एक्स पर दी जानकारी

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना: पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता! मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए वेब पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। विनम्र निवेदन है कि योजना के सभी लाभार्थी आज से अगले 2 महीनों के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

उन्होंने आगे क्या लिखा?

यह प्रक्रिया अत्यंत सरल, सहज और सुविधाजनक है तथा योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी को यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि पात्र लाभार्थियों को नियमित लाभ मिल सके। यह प्रक्रिया भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी हमारे लिए उपयोगी होगी।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?

माझी लाडकी बहिन योजना
माझी लाडकी बहिन योजना

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है।

Benefits of Ladki Bahin Yojana: योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलता है?

Benefits of Ladki Bahin Yojana
Benefits of Ladki Bahin Yojana

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सीधी नकद सहायता दी जाती है। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के ज़रिए सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Ladki Bahin Yojana: कौन महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं?

 Ladki Bahin Yojana

महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
उसकी आयु 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: CloudBurst in Himachal: किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, वाहन, घर-बगीचे बहे, जंगल में भागे लोग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।