गुरुग्राम में बिल्डर के ऑफिस पर अंधाधुंध 30 राउंड फायरिंग, कर्मचारियों की बाल-बाल बची जान, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Summary :

Gurugram Firing News: गुरुग्राम के सेक्टर 45 में गुरुवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एमएनआर बिल्डर के दफ्तर पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 हथियारबंद हमलावर ऑफिस के मेन गेट को पार कर अंदर दाखिल हुए और बिना रुके 30 से अधिक राउंड फायरिंग की। Gurugram Firing News: कर्मचारी सुरक्षित, दीवारों पर गोलियों के निशान गनीमत यह रही कि उस समय ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और किसी को भी गोली नहीं लगी। हालांकि, बिल्डिंग की…

Gurugram Firing News: गुरुग्राम के सेक्टर 45 में गुरुवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एमएनआर बिल्डर के दफ्तर पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 हथियारबंद हमलावर ऑफिस के मेन गेट को पार कर अंदर दाखिल हुए और बिना रुके 30 से अधिक राउंड फायरिंग की।

Gurugram Firing News: कर्मचारी सुरक्षित, दीवारों पर गोलियों के निशान

गनीमत यह रही कि उस समय ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और किसी को भी गोली नहीं लगी। हालांकि, बिल्डिंग की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहमे हुए हैं।

 Gurugram Firing: गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली जिम्मेदारी

इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ली है। वायरल पोस्ट में उसने साफ-साफ लिखा कि यह हमला उसी के कहने पर हुआ है। नांदल ने कहा कि यह हमला पैसों के लेन-देन को लेकर किया गया है।

Gurugram News Today: पैसे की लेन-देन को लेकर विवाद

दीपक नांदल ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार ने साल 2019 से उसके पैसे देने हैं। आरोप है कि नितिन, पैसा लौटाने की बजाय अपने पूरे परिवार के साथ न्यूजीलैंड भाग गया। इसी वजह से यह हमला कराया गया।

Gurugram Firing Case: सीधी धमकी भी दी

इतना ही नहीं, नांदल ने अपनी पोस्ट में बाकी लोगों को भी चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने उसके पैसे देने हैं, वे जल्द से जल्द चुका दें। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उन्हें भी इसी तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे पुलिस तुरंत हरकत में आई।

Gurugram Firing News
Gurugram Firing News

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने किसी भी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस टीम पहुंची और ऑफिस के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लोगों में डर का माहौल

इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारबंद बदमाशों का हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस की सख्ती और जांच का अब सभी को इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 18 Sep: दिल्ली में गर्मी से राहत देगी बारिश, उत्तराखंड में अलर्ट जारी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।