Adani Share Price: निवेशकों की बल्ले-बल्ले, Adani Power, Total Gas, Enterprises शेयर में 12% तक का उछाल

Summary :

Adani Share Price: भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुले लेकिन अडानी के लगभग सभी शेयरों ने बाजार में धूम मचा दिया है। बता दें कि अडानी समूह के लिए लगभग सभी स्टॉक हरे रंग में खुले क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गुरुवार को अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में अपनी क्लीन चिट दे दी है। SEBI Clean Chit: मानदंडो के उल्लंघन के दावे निराधार अडानी के शेयरों पर निवेशकों की चांदी हो रखी है। सभी शेयरों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि…

Adani Share Price: भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुले लेकिन अडानी के लगभग सभी शेयरों ने बाजार में धूम मचा दिया है। बता दें कि अडानी समूह के लिए लगभग सभी स्टॉक हरे रंग में खुले क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गुरुवार को अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में अपनी क्लीन चिट दे दी है।

SEBI Clean Chit: मानदंडो के उल्लंघन के दावे निराधार

अडानी के शेयरों पर निवेशकों की चांदी हो रखी है। सभी शेयरों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि SEBI ने अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में अपनी क्लीन चिट दे दी है। इस जांच में पता चला है कि शेयरधारिता मानदंडों के उल्लंघन, बाजार में हेरफेर और व्यापार में मानदंडो के उल्लंघन के दावे निराधार थे। सेबी ने निष्कर्ष निकाला कि लिस्टिंग समझौते या सेबी लिस्टिंग दायित्वों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं (एलओडीआर) का कोई उल्लंघन नहीं है और विवादित लेनदेन “संबंधित पार्टी लेनदेन” के रूप में योग्य नहीं हैं।

Adani Share Price Today: कंपनी के शेयर में उछाल

Adani Share Price
Adani Share Price

Adani कंपनी के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि कंपनी के शेयर मे कितना उछाल दर्ज किया गया है।

Adani Share Price Opening Price (₹) मौजूदा प्राइस (₹) उछाल (%)
Adani Power Ltd 676.00 708.00 12.00%
Adani Energy Solutions Ltd 865.00 882.00 5.30%
Adani Total Gas Ltd 635.00 666.90 9.87%
Adani Enterprises Ltd 2,495.00 2,554.00 6.33%
Adani Ports and Special Economic Zone Ltd 1,447.80 1,434.00 1.50% (approx)

Adani Power Share Price

Adani Power Share Price
Adani Power Share Price

इस कंपनी के शेयर में भारी उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में लगभग 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है शेयर की कीमत 708 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि शेयर प्राइस 676.00 रुपये पर खुला था।

Adani Energy Solutions Share Price

इस कंपनी के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में लगभग 5.30 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, शेयर की कीमत 882.00 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि शेयर प्राइस 865.00 रुपये पर खुला था।

Adani Total Gas Share Price

इस कंपनी के शेयर में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में लगभग 9.87 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, शेयर की कीमत 666.90 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि शेयर प्राइस 635.00 रुपये पर खुला था।

Adani Enterprises Share Price

Adani Enterprises Share Price
Adani Enterprises Share Price

इस कंपनी के शेयर में भी उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में लगभग 6.33 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, शेयर की कीमत 2,554 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि शेयर प्राइस 2,495.00 रुपये पर खुला था।

Adani Ports and Special Economic Zone Share Price

इस कंपनी के शेयर में भी हल्का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक शेयर में लगभग 1.50 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, शेयर की कीमत 1,434 रुपये तक पहुंच गई है। बता दें कि शेयर प्राइस 1,447.80 रुपये पर खुला था।

ALSO READ: लाल निशान पर खुला बाजार, IT शेयरों पर दबाव, जानें Adani- JSW समेत बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।