ममता के गढ़ में UP का ‘सिंघम’, कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, जिन्होंने TMC प्रत्याशी को घर में घुसकर दी चुनौती

Summary :

IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह TMC के प्रत्याशी को कड़े शब्दों में चेतावनी दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसपर देश में सियासत गरमा गई है। अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर बनाया है, वह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं। अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाया गया है।…

IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह TMC के प्रत्याशी को कड़े शब्दों में चेतावनी दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसपर देश में सियासत गरमा गई है। अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर बनाया है, वह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं।

अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल में पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह अपने तेज तर्रार रवैये और तत्काल एक्शन के लिए जाने जाते हैं। बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच उन्हें दक्षिण परगना जिले में तैनात किया गया है। ये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ है। यहां तृणमूल कांग्रेस काफी मजबूत है। ऐसे में उनकी तैनाती को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

West Bengal Elections: अजय पाल शर्मा की TMC के प्रत्याशी को चुनौती

IPS अजय पाल शर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के घर जाकर उनके लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते दिख रहे हैं कि अभी न समझे, तो बाद में पछताना पड़ेगा। वीडियो में उन्होंने कहा, आसपास के जितने लोग हैं, अच्छी तरह समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की, तो फिर उसकी खबर अच्छे से लेंगे।

अगर कहीं से कोई खबर आ गई कि किसी ने कोई खुराफात करने की, किसी को परेशान करने की कोशिश की है, तो फिर उसकी अच्छे से खबर लेंगे। उन्होंने सीधा जहांगीर का नाम लेकर कहा कि उसको समझा देना कि अगर लोगों को धमकाने की दोबारा शिकायत आई, तो हम उससे सही तरह से निपटेंगे, फिर बाद में रोना-पछताना मत । अगर किसी ने बदमाशी की, तो उसका अंजाम बुरा होगा।

IPS Ajay Pal Sharma: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?

आईपीएस अजय पाल शर्मा की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है। उनकी फिटनेस, कला चस्मा और अपराध के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति ने उन्हें यूपी पुलिस में ‘सिंघम’ की उपाधि दे दी है। अजय पाल शर्मा साल 2011 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। उनकी गिनती सीएम योगी के पसंदीदा अफसरों में होती है।

अजय पाल शर्मा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस में आने से पहले वे डॉक्टर थे और उन्होंने BDS (डेंटल साइंस) की पढ़ाई की थी। वह अभी प्रयागराज में जॉइंट सीपी के पद पर तैनात हैं। इसके पहले वे शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर में भी काम कर चुके हैं। अपने काम के दौरान उन्होंने कई अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ों का नेतृत्व किया और वो काफी चर्चा में रहे हैं।

Akhilesh Yadav on IPS Ajay Pal Sharma: अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सवाल उठाए। उन्होंने अजय पाल शर्मा को बीजेपी का एजेंट बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने पर्यवेक्षक के नाम पर रामपुर और संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

Also Read: कब्र से बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, 19,300 के लिए मौत का सबूत मांग रहा था सिस्टम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।