IMD Issues Yellow Alert For Weather: दिल्ली में लगातार तापमान बढने के बाद आग का गोला बन गई है। सभी लोग प्रचंड गर्मी, लू और झुलसती हुई हवा से राहत की उम्मीद कर रहे है। इसी बीच कल शाम से दिल्ली में तेज हवा और आंधी ने मौसम का रुख बदल दिया है। साथ ही भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
IMD Issues Yellow Alert For Weather: गरज के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनसार इस बदलाव के चलते जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई।
Delhi Weather Today: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

29 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय तेज हवाओं और गरज के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को तापमान और नीचे आते हुए अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
Weather Forecast: 1 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने 1 मई तक के लिए अनुमान जारी करते हुए कहा कि 1 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है। लेकिन बारिश के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही AQI में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



