Aaj Ka Mausam 28 April 2026: देशभर में मौसम के दो मिज़ाज देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्य लू की मार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के लिए भी राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर भट्टी की तरह तप रही राजधानी दिल्ली और यूपी में अगले 48 घंटों के अंदर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। इस दौरान 55KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…
Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। IMD ने 29 अप्रैल के लिए राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी से राहत
बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में अब बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा भी चलेगी। हालांकि कुछ जिलों में लू भी चल सकती है।
Bihar Rain Alert: 13 जिलों में आंधी-बारिश

बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में अगले 48 घंटे तक ऐसा मौसम रह सकता है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 40°C | 27°C |
| जयपुर (Jaipur) | 41°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 37°C | 25°C |
| मुंबई (Mumbai) | 31°C | 27°C |
| भोपाल (Bhopal) | 41°C | 28°C |
| नैनीताल (Nainital) | 30°C | 20°C |
| पटना (Patna) | 36°C | 25°C |
| शिमला (Shimla) | 28°C | 15°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 41°C | 27°C |
| चेन्नई (Chennai) | 34°C | 28°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 36°C | 26°C |
Also Read: वैश्विक तनाव के विदेशी धरती पर भारत की बड़ी सफलता! ऑयल इंडिया को मिला तेल-गैस का नया भंडार


Download Android App
Download iOS App




