भारतीय शेयर बाजार ने पलटी चाल, लाल निशान में खुलने के बाद लौटी तेजी, जानें किस सेक्टर में हुआ नुकसान

Summary :

Stock Market Today 28 April: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल में लगातार जारी तेजी के बीच भारतीय शेयर की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 203 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,099 और निफ्टी 50 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,042 पर था। लेकिन बाद में शेयर बाजार ने चाल पलट दी है और अब सुबह 10 बजे शेयर बाजार हरे निशान में लौट आया है और Sensex में 100 से अधिक अंको उछाल दर्ज किया गया है। Stock Market Today 28 April: बिकवाली का नेतृत्व बैंकिंग शेयर शुरुआती कारोबार में…

Stock Market Today 28 April: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल में लगातार जारी तेजी के बीच भारतीय शेयर की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 203 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,099 और निफ्टी 50 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,042 पर था। लेकिन बाद में शेयर बाजार ने चाल पलट दी है और अब सुबह 10 बजे शेयर बाजार हरे निशान में लौट आया है और Sensex में 100 से अधिक अंको उछाल दर्ज किया गया है।

Stock Market Today 28 April: बिकवाली का नेतृत्व बैंकिंग शेयर

Stock Market Today 28 April
Stock Market Today 28 April (Source: Social Media)

शुरुआती कारोबार में बिकवाली का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक में आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा, फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी हेल्थकेयर लाल निशान में थे। दूसरी तरफ, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 157 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,405 और निफ्टी स्मॉलकैप 103 अंक या 18,004 पर था।

एचडीएफसी बैंक लूजर्स

सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईटीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और सन फार्मा गेनर्स थे। एसबीआई, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, ट्रेंड, टाइटन, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

Asian Markets: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

Asian Markets
Asian Markets (Source: Social Media)

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। हालांकि, बैंकॉक और सोल में हरे निशान में थे। अमेरिका शेयर बाजार सोमवार को मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ,जबकि टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।  बाजार में कमजोरी की वजह कच्चे तेल में लगातार तेजी को माना जा रहा है,  और यह मंगलवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।

ALSO READ: सप्ताह की शुरूआत में तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में 600 अंको का उछाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।