Stock Market Today 27 April: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से कोहराम मचने के बाद आज सप्ताह की शुरूआत में ही तेजी के साथ खुला है। मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 600 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
Stock Market Today 27 April: निफ्टी फार्मा टॉप गेनर्स

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर लीड कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर्स थे। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी कमोडिटीज के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 794 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,169 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 240 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,807 पर था।
बजाज फाइनेंस लूजर्स
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटरनल, मारुति सुजुकी, टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और इंटरग्लोबल एविएशन (इंडिगो) गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, बीईएल और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।
Asian Markets: एशियाई बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की एक वजह ईरान की ओर से शांति के लिए अमेरिका को दिए गए नए प्रस्ताव को माना जा रहा है।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, 800 अंक टूटा Sensex, IT शेयर धड़ाम!


Download Android App
Download iOS App




