भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, 800 अंक टूटा Sensex, IT शेयर धड़ाम!

Summary :

Stock Market Today 24 April: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 180.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,483.80 और निफ्टी 72.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स लगभग 800 अंक तक टूट गया है और निफ्टी लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। Stock Market Today 24 April: गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर…

Stock Market Today 24 April: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 180.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,483.80 और निफ्टी 72.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स लगभग 800 अंक तक टूट गया है और निफ्टी लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today 24 April: गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर

Stock Market Today 24 April
Stock Market Today 24 April (Source: Social Media)

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में थे।

टेक महिंद्रा लाल निशान में

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंडिगो, एलएंडटी, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस हरे निशान में थे। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सन फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, आईटीसी, ट्रेंट, बीईएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा लाल निशान में थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 85.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,038.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 17,693 पर था।

Asian Markets: एशिया के बाजार लाल निशान में

Asian Markets
Asian Markets (Source: Social Media)

एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, सोल, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि केवल टोक्यो हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ था। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,310.32 और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,438.50 पर था।

ALSO READ: वैश्विक तनाव..भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 625 अंक लुढ़का Sensex, Nifty में भारी गिरावट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।