Stock Market Today 23 April: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 625 अंक, 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,891 और निफ्टी 162 अंक, 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,215 पर था। ईरान और अमेरिका तनाव के कारण शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है और कच्चे तेल में फिर से तेजी देखने को मिल रही है जिससे यह 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है।
Stock Market Today 23 April: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट में कंज्यूमर सेक्टर दबाव में रहा था। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर था। इसके साथ ही निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी भी लाल निशान में थे। वहीं, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे।
Share Market Today 23 April: पावर ग्रिड और सन फार्मा गेनर्स
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,035 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,832 पर था। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और टाटा स्टील लूजर्स थे। वहीं, पावर ग्रिड और सन फार्मा गेनर्स थे।
Asian Markets: एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में टोक्यो, बैंकॉक, सोल, जकार्ता, हांगकांग और शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.69 प्रतिशत और नैस्डैक 1.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर समेत कई एशियाई बाजारों में भी हाहाकार मचा हुआ है।
ALSO READ: वैश्विक तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, IT सेक्टर में भारी दबाव























