Delhi-UP में गर्मी का टॉर्चर, 42 डिग्री के पार पंहुचा पारा… बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का Alert, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 24 April 2026: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, एक तरफ कुछ राज्य लू की चपेट में हैं और दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी है। दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में गर्मी का टॉर्चर देखने को मिल रहा है, पारा 42-43 डिग्री पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होगी, उसमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर शामिल है। इन राज्यों में 24 से 29…

Aaj Ka Mausam 24 April 2026: देशभर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, एक तरफ कुछ राज्य लू की चपेट में हैं और दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी है। दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में गर्मी का टॉर्चर देखने को मिल रहा है, पारा 42-43 डिग्री पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन राज्यों में बारिश होगी, उसमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर शामिल है। इन राज्यों में 24 से 29 अप्रैल के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हीट वेव का येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 April 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में हीट वेव का टॉर्चर

उत्तर प्रदेश में भी हीट वेव का टॉर्चर जारी है। IMD के मुताबिक, 24-27 अप्रैल के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 28–29 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 24 April 2026
Bihar Rain Alert (Image- Social Media)

बिहार में भले ही 24 से 25 अप्रैल तक लू चलेगी, लेकिन उसके बाद 25-26 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उसमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर शामिल है। इस दौरान यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 43°C 25°C
शिमला (Shimla) 26°C 16°C
पटना (Patna) 41°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 27°C
केदारनाथ (Kedarnath) 16°C 1°C
मुंबई (Mumbai) 37°C 25°C
भोपाल (Bhopal) 41°C 23°C
नैनीताल (Nainital) 28°C 20°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 44°C 26°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 25°C
रांची (Ranchi) 40°C 24°C

यह भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में हलचल, लगातार टूट रहा सोने के भाव, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।