झुलसती गर्मी से राहत! Delhi-UP-Bihar समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 27 April 2026

Aaj Ka Mausam 27 April 2026: देशभर में भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। झुलसती गर्मी से परेशान दिल्ली वाली को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 27 April 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

दिल्ली आज यानी 27 अप्रैल को दिन में लू चलेगी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। 28 अप्रैल से देल्हजी में बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दोनों दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से हाल बेहाल हैं। लू के थपेड़ों से लोग बहुत परेशान है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आज यानी 27 अप्रैल को भी प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लेकिन 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 27 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 42°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 28°C
पटना (Patna) 38°C 25°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 28°C
शिमला (Shimla) 30°C 18°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 29°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 27°C
रांची (Ranchi) 39°C 25°C
नैनीताल (Nainital) 31°C 22°C
लखनऊ (Lucknow) 42°C 28°C
कोलकाता (Kolkata) 36°C 28°C

यह भी पढ़ें: सिर्फ 14 हजार में घर लाएं सोना, चांदी के भाव में भी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।