जन्मदिन का शोर नहीं आया पसंद! हेड कांस्टेबल ने सीने में दागी गोली, 1 युवक की मौत, आरोपी फरार

Summary :

Delhi Head Constable Firing: दिल्ली में देर रात हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुए है। बता दें कि दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक युवक द्वारा बहस के बाद हेड कांस्टेबल ने गोली दाग दी जिससे 21 वर्षीय डिलीवरी एक्जीक्यूटिव की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों युवकों को असप्ताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर से घायल हो गया है जिसका उपचार जारी है। Delhi Head Constable Firing: जाफरपुर…

Delhi Head Constable Firing: दिल्ली में देर रात हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुए है। बता दें कि दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक युवक द्वारा बहस के बाद हेड कांस्टेबल ने गोली दाग दी जिससे 21 वर्षीय डिलीवरी एक्जीक्यूटिव की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों युवकों को असप्ताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर से घायल हो गया है जिसका उपचार जारी है।

Delhi Head Constable Firing: जाफरपुर कलां की घटना

Delhi Head Constable Firing
Delhi Head Constable Firing (Source: Social Media)

पुलिस के अनुसार, राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल से लगभग 2:30 बजे पुलिस स्टेशन जाफरपुर कलां को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल दो व्यक्तियों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बिंदापुर निवासी 21 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। घायल कृष्ण उसका मित्र है और उसके साथ रहता था।

जन्मदिन की पार्टी के बाद घटी घटना

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना जाफरपुर कलां स्थित एक घर में जन्मदिन की पार्टी के बाद घटी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, एक समूह मुख्य सड़क पर इकट्ठा हो गया और वहां से जाते समय, नीरज नामक एक निवासी के बीच बहस छिड़ गई। इस मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने कथित तौर पर पांडव कुमार पर गोली चलाई, जो उनकी छाती को पार करने के बाद उनके पीछे मोटरसाइकिल पर बैठे कृष्ण को जा लगी।

Delhi Crime News: हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Delhi Crime News
Delhi Crime News (Source: Social Media)

दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडव कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी की पहचान हो चुकी है, जो हरियाणा का रहने वाला है और कई वर्षों से उसी इलाके में रह रहा था। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है लेकिन वह अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

ALSO READ: नाबालिग सौतेली बेटियों से दुष्कर्म, दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दोषी की 15 साल की सजा, मां के आचरण पर भी सख्त टिप्पणी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।