TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने शेयर किया बंगाल में तैनात IPS अजय पाल शर्मा का कथित वीडियो, बार डांसरों संग नाचते दिखाया

Summary :

Mahua Moitra Tweet on UP IPS :पश्चिम बंगाल में राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. आचार संहिता के चलते चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है मगर राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ने की जद्दोजहद में लगी हुई है. 29 तारीख को दूसरे फेज का मतदान होना है और 4 को रिजल्ट निकलने हैं. ऐसे में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा बार डांसरों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर…

Mahua Moitra Tweet on UP IPS :पश्चिम बंगाल में राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. आचार संहिता के चलते चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है मगर राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ने की जद्दोजहद में लगी हुई है. 29 तारीख को दूसरे फेज का मतदान होना है और 4 को रिजल्ट निकलने हैं.

ऐसे में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा बार डांसरों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है. ऐसे में महुआ मोइत्रा ने बार डांसरों के साथ आईपीएस की वीडियो शेयर कर सवाल खड़े किए हैं.

Mahua Moitra Tweet on UP IPS: आईपीएस अजय की सिंघम वाली छवि

महुआ मोइत्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि फेयर एंड लवली बबुआ, इस तरह इंज्वाय करते देखकर अच्छा लग रहा है. पंजाब केसरी वीडियो की पुष्टि और समय की पुष्टि नहीं करता है. समाजवादी पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बिना अजय पाल का नाम लिखे वीडियो को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अजय पाल शर्मा सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं. उन्हें चुनाव आयोग द्वारा साउथ 24 परगना में भेजा गया है. यहां उनका एक वीडियो चैकिंग के दौरान भी वायरल हो रहा है. वीडियो में वे टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान और उनके परिवार को चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं वीडियो को लेकर TMC अजय पाल पर हमलावर है.

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: क्या है वीडियो में

हालांकि महुआ मोइत्रा द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी रूम में एक महिला जमीन पर बैठ कर नाच रही है और उसके पास एक व्यक्ति नाच रहा है. इसके अलावा वहां 2-3 लोग और मौजूद हैं. इसी ट्वीट में एक और वीडियो शेयर की है. जिसमें महिला खड़े होकर नाच रही है, और उसके पीछे के व्यक्ति खड़ा है. इन वीडियो में किसी की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि रूम में कलर लाइट लगाईं हुई हैं.

हालांकि इस वीडियो पर अजय पाल शर्मा द्वारा किसी तरह की प्रतिक्रया नहीं आई हैं.

Second Phase Voting: कल दूसरे चरण का मतदान

बता दें, बंगाल में चुनाव का शोर थम चुका है. कल मतदान होना है. सभी पार्टियां अब कैलकुलेश में लगी हुई हैं, कि कहां उनकी पार्टी ने कितनी ताकत से काम किया और कहां वे कमजोर पड़ी हैं. बहरहाल चुनाव का रिजल्ट 4 तारीख को आना है, और मुख्य लड़ाई TMC और BJP के बीच मानी जा रही है. राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए कहना मुश्किल बना हुआ है कि कौन किस पर भारी पड़ने वाला है.

यह भी पढ़ें – बंगाल में CM योगी का रोड शो, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा कल्याणी विधानसभा क्षेत्र

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।