Iran Destroyed US Fighter Jet and Helicopter: अमेरिका-इजरायल औऱ ईरान के बीच जारी जंग ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। पिछले 24 घंटों में ईरान ने अमेरिका का घमंड तोड़ दिया है और यह अमेरिकी वायु सेना के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। ईरान ने अपनी घातक मिसाइल और ड्रोन से ईरान के कई लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, एयर क्राफ्ट को निशाना बना कर मार गिराया है साथ ही पायलट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। ईरान ने अमेरिका ललकारने के लिए पायलट ढूंढो और इनाम पाओ की मुहिम भी शुरू कर दी है। अमेरिका के घातक लड़ाकू विमानों औऱ हेलिकॉप्टर पर भीषण गोलीबारी की गई थी।
Iran Destroyed US Fighter Jet and Helicopter: F-35 फाइटर जेट को मार गिराया

आईआरजीसी ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स की रक्षा प्रणाली ने मध्य ईरान के आसमान में अमेरिका के एक और एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया है। फाइटर जेट के पायलट को खोजने के लिए अभियान चला रही है। इसी बीच अमेरिका ने अपने पायलट को ढूंढने के लिए ईरान की सीमा में घुसकर सर्च ऑपरेशन चलाया और जमीन से हल्की उंचाई पर अपने हेलिकॉप्टर उड़ाए लेकिन ईरान ने इन हेलिकॉप्टर को भी निशाना बनाया और गोलीबारी की गई।
F-15E को निशाना बनाया
एफ-15ई को निशाना बनाया गया था। यह घटना मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के ऊपर अमेरिकी विमान के गिराए जाने की पहली घटना है। मलबे से पता चला है कि यह विमान यूनाइटेड किंगडम के आरएएफ लेकनहीथ स्थित 494 वें फाइटर स्क्वाड्रन का था। दो सदस्यीय दल द्वारा संचालित दोहरी भूमिका वाला विमान, एफ-15ई को निशाना बनाया गया था। यह घटना मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के ऊपर अमेरिकी विमान के गिराए जाने का पहला मामला है। अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान से एक चालक दल के सदस्य को सफलतापूर्वक बचा लिया है।
Iran Destroyed US Fighter Jet and Helicopter: CH-47 हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना

ईरान ने कुवैत में एक अमेरिकी सीएच-47 हेलीकॉप्टर की तस्वीरें जारी कीं, जिसके बारे में कहा कि ईरान ने उसे निशाना बनाया था। लेकिन अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। ईरानी मिसाइल ने एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया, जो अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान के लापता पायलट की तलाश के अभियान में था।
A-10 विमान को होर्मुज के पास गिराया
अमेरिकी ए-10 विमान को होर्मुज के पास गिराया गया था, जो एक रणनीतिक समुद्री गलियारा है और क्षेत्रीय तनाव का केंद्र बना हुआ है। ए-10 एक अमेरिकी जमीनी हमलावर विमान है जिसे हवाई मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य “विशेष रूप से बख्तरबंद वाहनों और जमीनी बलों के खिलाफ हमला करना है।


Download Android App
Download iOS App




