ईरान Vs इजरायल… किस देश की लड़कियां पैदा करती हैं ज्यादा बच्चें? आंकड़ा सुन चकरा जाएगा दिमाग

Summary :

Iran Israel Fertility Rate: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर उनकी सैन्य ताकत पर है, लेकिन दूसरी तरफ दोनों देशों के फर्टिलिटी रेट भी देखें जा रहे हैं। दोनों देशों में युद्ध, पाबंदियों और सामाजिक बदलावों के बीच दोनों देशों की महिलाओं का परिवार नियोजन को लेकर बिल्कुल अलग रुख है। इस लेख में आपको बताते हैं कि दोनों में से किस देश कि महिलाएं ज्यादा बच्चें पैदा करती हैं और इनके फर्टिलिटी रेट क्या हैं। ईरान में मुस्लिम महिलाएं रहती हैं, वहां महिलाओं के अधिकारों और हिजाब कानूनों…

Iran Israel Fertility Rate: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर उनकी सैन्य ताकत पर है, लेकिन दूसरी तरफ दोनों देशों के फर्टिलिटी रेट भी देखें जा रहे हैं। दोनों देशों में युद्ध, पाबंदियों और सामाजिक बदलावों के बीच दोनों देशों की महिलाओं का परिवार नियोजन को लेकर बिल्कुल अलग रुख है। इस लेख में आपको बताते हैं कि दोनों में से किस देश कि महिलाएं ज्यादा बच्चें पैदा करती हैं और इनके फर्टिलिटी रेट क्या हैं।

ईरान में मुस्लिम महिलाएं रहती हैं, वहां महिलाओं के अधिकारों और हिजाब कानूनों से जुडी खबर हमेशा चर्चा में रहती है। यहां का फर्टिलिटी रेट बहुत कम है, इतनी कि ये गिरकर जनसंख्या संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके उलट, इजरायल एक विकसित देश है और यहां का फर्टिलिटी रेट हाई है।

Iran Israel Fertility Rate: इजरायल का फर्टिलिटी रेट

Iran Israel Fertility Rate
Iran Israel Fertility Rate (Source: Social Media)

इजरायल दुनिया का अकेला देश है, जहां फर्टिलिटी रेट (TFR) प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से काफी ऊपर है। वर्तमान में इजरायल के फर्टिलिटी रेट की बात करें तो ये 2.9 से 3.0 बच्चे प्रति महिला है। ये साल 2023 में करीब 2.85 था और 2024 में लगभग 2.79-2.91 था।

वहीं, अति-रूढ़िवादी यहूदी समुदाय में यह दर 6.6 से ऊपर है, जो बहुत ज्यादा है। वहीं अरब मूल की महिलाओं में यह दर घटकर 3.0 है।

ईरान का फर्टिलिटी रेट

ईरान की बात करें, तो यहां फर्टिलिटी रेट 2024 में औसतन 2.08 बच्चे प्रति महिला रहा। दिलचस्प बात ये है कि 2023 के मुकाबले 2024 में इसमें 22.77 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

ईरान में पिछले कई सालों से जन्मदर लगातार कम हो रही थी, इसे देखते हुए सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए नई नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं शुरू कीं। अब सरकारी आंकड़ों में इन नीतियों का असर साफ दिखने लगा है और गिरती आबादी का खतरा फिलहाल कम हो रहा है।

Iran Israel Fertility Rate: कौन-से देश की महिलाएं ज्यादा बच्चें पैदा कर रही हैं?

Iran Israel Fertility Rate
Iran Israel Fertility Rate (Source: Social Media)

ईरान तुलना में इजरायल की महिलाएं ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं। वहां प्रति महिला औसतन 1 से 1.5 बच्चे ज्यादा जन्म लेते हैं। इसका मुख्य कारण है कि इजरायल दुनिया का इकलौता विकसित देश है जहां फर्टिलिटी रेट ज्यादा और स्थिर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में 100% तक के उछाल के बाद भी सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी कीमतें, सरकार ने बताए कारण

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।