बिना सबूत ‘Molester’ बता दिया! Delhi HC ने Richa Chadha समेत मीडिया को लगाई कड़ी फटकार

Summary :

Richa Chadha Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बेहद इम्पोर्टेन्ट कमेंट करते हुए कहा कि क्या अब सोशल मीडिया ही अदालत बन गया है? मामला एक इंडिगो फ्लाइट में कथित छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति को बिना जांच पूरी हुए ही “molester” बता दिया गया। Richa Chadha Controversy: सोशल मीडिया बना ‘कोर्ट’? हाई कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल कोर्ट ने साफ कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने रिपोर्टिंग की सीमा पार कर दी और सीधे व्यक्ति को दोषी ठहरा दिया। जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि इस तरह की पोस्ट्स किसी व्यक्ति की प्रेस्टीज…

Richa Chadha Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बेहद इम्पोर्टेन्ट कमेंट करते हुए कहा कि क्या अब सोशल मीडिया ही अदालत बन गया है? मामला एक इंडिगो फ्लाइट में कथित छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति को बिना जांच पूरी हुए ही “molester” बता दिया गया।

Richa Chadha Controversy: सोशल मीडिया बना ‘कोर्ट’? हाई कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

Richa Chadha Controversy
Richa Chadha Controversy ( Source : Social Media)

कोर्ट ने साफ कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने रिपोर्टिंग की सीमा पार कर दी और सीधे व्यक्ति को दोषी ठहरा दिया। जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि इस तरह की पोस्ट्स किसी व्यक्ति की प्रेस्टीज को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं और यह “trial by media” का मामला बनता है।

Richa Chadha का पोस्ट बना विवाद की वजह

Richa Chadha
Richa Chadha ( Source : Social Media)

इस पूरे विवाद में एक्ट्रेस Richa Chadha का नाम भी सामने आया, जिन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए “Make him famous” लिखा था। कोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पब्लिक फिगर्स की जिम्मेदारी और भी ज्यादा होती है कि वे किसी भी आरोप को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचें। बिना कन्फर्मेशन के ऐसे पोस्ट करना किसी की छवि को “इररिवर्सिबल डैमेज” पहुंचा सकता है।

Indigo Flight Case India: कोर्ट का बड़ा आदेश- हटेंगे सभी विवादित पोस्ट

Indigo flight Case India
Indigo flight Case India ( Source : Social Media)

हाई कोर्ट ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए सभी प्लेटफॉर्म्स को इंस्ट्रक्शन दिया कि वे ऐसे सभी पोस्ट हटाएं जो व्यक्ति को “molester” बताकर बदनाम कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि एफआईआर दर्ज होने और जांच जारी रहने के दौरान केवल तथ्यात्मक जानकारी ही शेयर की जानी चाहिए, न कि किसी की छवि खराब करने वाली सामग्री।

यह मामला 11 मार्च की फ्लाइट घटना से जुड़ा है, जहां एक महिला पत्रकार ने सह-यात्री पर आरोप लगाए थे, लेकिन आरोपी ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। बाद में यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई मीडिया हाउस ने इसे बिना पुष्टि के ब्रॉडकास्ट किया।

Delhi High Court Digital Vigilantism: क्या है पूरा मामला

Delhi High Court Digital Vigilantism
Delhi High Court Digital Vigilantism ( Source : Social Media)

1. फ्लाइट में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया
2. आरोपी ने आरोपों से इनकार किया
3. सोशल मीडिया पर नाम और फोटो वायरल
4. कई लोगों ने उसे “molester” कहा
5. कोर्ट ने कहा- ये गलत, जांच से पहले फैसला नहीं

Read More: Bhooth Bangla से पहले डर का साया? Akshay Kumar ने उठाया ये बड़ा कदम…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।