वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में 100% तक के उछाल के बाद भी सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी कीमतें, सरकार ने बताए कारण

Summary :

Premium Petrol Price Hike Reason: मिडिल ईस्ट जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। अप्रैल महीने के पहले दिन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन के रेट बढ़ा दिए हैं। इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है। आज से XP100 पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई…

Premium Petrol Price Hike Reason: मिडिल ईस्ट जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। अप्रैल महीने के पहले दिन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन के रेट बढ़ा दिए हैं। इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है। आज से XP100 पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण भी बताया है।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है उसके बाद भी भारत में ईंधन के रूप में उपयोग होने वाले नियमित पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और यह  94.77 रुपये प्रति लीटर और 87.67 रुपये प्रति लीटर पर ही है। सरकार ने बताया कि पिछले एक महीने में वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में 100% तक का उछाल दर्ज किया गया है जिससे तेल और गैस कंपनियों को 1 अप्रैल, 2026 को आरएसपी स्तर पर पेट्रोल पर 24.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 104.99 रुपये प्रति लीटर की कम वसूली का सामना करना पड़ रहा है।

XP100 पेट्रोल के दाम में बदलाव

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। सरकार ने बताया कि बिक्री 2% और 5% है। वाहन चालक इन्हें अपनी पसंद से, अधिक कीमत देकर खरीदते हैं।

ALSO READ: महंगाई का डबल अटैक… प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, कमर्शियल LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।