Famous Hanuman Temple in Delhi: इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस खास दिन पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए दुनियाभर के कई मंदिरों में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो भारत में बहुत से ऐसे प्राचीन हनुमान मंदिर हैं, जहां हनुमान जी की आरती-पूजा के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के फेमस हनुमान मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप हनुमान जयंती के दिन दर्शन के लिए जा सकते हैं।
माना जाता है कि यहां दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में अगर आप भी हनुमान जयंती के दिन घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखिए 5 फेमस मंदिर कौन-कौन से हैं।
Famous Hanuman Temple in Delhi: हनुमान जयंती पर इन मंदिरों के करें दर्शन

1. प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि इस हनुमान मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि महाभारत के युद्ध में जीत के लिए पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना कराई थी। इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां आप मेट्रो से पहुंच सकते हैं। राजीव चौक यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
2. हनुमान मंदिर, जनकपुरी
दिल्ली के जनकपुरी में स्थिति प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। श्रद्धालु यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। अगर इस हनुमान जयंती पर आप भी यहां दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनकपुरी वेस्ट है।
3. त्रिवेणी हनुमान मंदिर, फरीदाबाद
त्रिवेणी हनुमान मंदिर फरीदाबाद में विश्व की सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति (151 फीट) के लिए प्रसिद्ध है। यह फरीदाबाद-गुड़गांव राजमार्ग पर स्थित है और भक्तों के बीच बहुत ज्यादा फेमस है। फरीदाबाद के पाली गांव के पास बना ये मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला और विशाल मूर्ति की वजह से जाना जाता है।
4. बालाजी धाम मंदिर, इंदिरापुरम
श्री बालाजी धाम मंदिर, इंदिरापुरम में स्थित है। यह मंदिर बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। श्री बालाजी मंदिर की स्थापना सन् 2013 में हनुमान जयंती के दिन हुई थी। हर मंगलवार और शनिवार के दिन यहां मंदिर में भक्तों की भारी संख्या देखने को मिलती है।
5. हनुमंत धाम दिल्ली NCR
श्री हनुमंत धाम दिल्ली NCR के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक माना जाता है। यह नोएडा सेक्टर 49 में स्थित है। इस मंदिर में शहर की सबसे बड़ी हनुमान मूर्ति है। भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्त मंदिर आते हैं। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर नोएडा सेक्टर 76 है। यह मंदिर 24 घंटे खुला रहता है।


Download Android App
Download iOS App




