Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। वहीं अप्रैल महीने के पहले दिन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन के रेट बढ़ा दिए हैं। इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है। आज से 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जिसे आम भाषा में XP100 पेट्रोल कहा जाता है, के दाम बढ़ गए हैं।
दिल्ली में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। ये नए रेट आज रात 12 बजे से लागू भी हो गए हैं।
इस बढ़ोतरी से खासकर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रीमियम ईंधन आम पेट्रोल-डीजल की तुलना में महंगा होता है। इसका इस्तेमाल बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस वाहनों में किया जाता है, लेकिन महंगा होने की वजह से लोग इसका कम इस्तेमाल करते हैं।
Petrol Diesel Price Hike: क्यों बढ़े दाम?

ईंधन की कीमतों म बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा रिफाइनिंग और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने से भी ईंधन की कीमतों पर असर पड़ता है।
हालांकि, अभी यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम ईंधन पर लागू हुई है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे आम बाजार पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स महंगे होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई बढ़ सकती है।
क्या है XP100 पेट्रोल?
XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है। इसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी महंगा है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है।
Diesel Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर के भी बढ़े दाम

आज, 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रमुख शहरों में व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये बढ़ाए गए हैं, जो अब बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गया है। वहीं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रति रिफिल 549 रुपये है।
ALSO READ: जंग के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव, जाने आज का ताज़ा रेट


Download Android App
Download iOS App




