Iran President Apologises: पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद ईरान ने अपने खाड़ी पड़ोसियों के साथ सुलह का रुख अपनाया। एक टेलीविजन संबोधन में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि वह पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे और पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुआ कहा कि हमारा अन्य देशों पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है। पड़ोसी देशों पर अब कोई हमला नहीं होगा और न ही कोई मिसाइल दागी जाएगी, जब तक कि ईरान के खिलाफ हमले उन्हीं देशों से न हों। साथ ही, उन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा सैन्य टकराव के बाद अपने अभियान को तेज करने के बावजूद ईरान के आत्मसमर्पण के किसी भी सुझाव को खारिज करते हुए चुनौती भरा रुख अपनाया।
Iran President Apologises
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि वह हमारे बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के अपने सपनों को अपने साथ कब्र में ले जाएंगे। बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस पूर्व बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा और जोर देकर कहा था कि किसी भी राजनयिक वार्ता के आगे बढ़ने से पहले तेहरान को आत्मसमर्पण करना होगा।
ईरान करें आत्मसमर्पण
ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और उसके सहयोगी, विशेष रूप से इज़राइल, ईरान के साथ किसी समझौते पर तभी विचार करेंगे जब देश का नेतृत्व पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दे और उसकी जगह महान और स्वीकार्य नेता आ जाएं। उन्होंने आत्मसमर्पण के बाद ईरान को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दोबारा बनाने में मदद करने पर भी चर्चा की। ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा।
ईरान को बनाएंगे मजबूत
ट्रंप ने बताया कि ईरान में महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी और साझेदार, ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए कई प्रयास करेंगे, उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे जिससे ईरान का भविष्य उज्ज्वल होगा। वहीं दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए सरेंडर के लिए मना कर दिया है।
ALSO READ: ईरान पर कहर बनकर टूटे इजरायल के 80 लड़ाकू विमान, तेहरान समेत कई सैन्य ठिकानों पर किया हमला


Download Android App
Download iOS App




