Badshah New Song Tateeree Controversy Update: पॉपुलर रैपर और सिंगर Badshah एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका नया हरियाणवी गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस बार चर्चा उनके म्यूजिक या स्टाइल को लेकर नहीं बल्कि गाने के लिरिक्स और वीडियो को लेकर उठे सवालों के कारण हो रही है।
Badshah New Song Tateeree Controversy Update: गाना रिलीज होते ही खड़ा हो गया विवाद

दरअसल, कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि इस गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और वीडियो में दिखाए गए कुछ सीन महिलाओं के प्रति ओब्जेक्शनबल हैं। शिकायत करने वालों का कहना है कि इस तरह का कंटेंट समाज पर गलत असर डाल सकता है और खासकर युवाओं के लिए गलत मैसेज दे सकता है।
गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग सिंगर के सपोर्ट में सामने आए और इसे क्रिएटिव फ्रीडम बताया, जबकि कई यूजर्स ने गाने के कंटेंट की कड़ी आलोचना की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि यह सिर्फ ऑनलाइन बहस तक सीमित नहीं रहा बल्कि पुलिस तक पहुंच गया।
Offensive lyrics Badshah: शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के पंचकूला में इस गाने को लेकर ऑफिसियल शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया कि गाने में ऐसे लिरिक्स और सीन दिखाए गए हैं जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केस Indecent Representation of Women Act और भारतीय कानून की कुछ अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गाने में दिखाए गए कंटेंट से किसी तरह के कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जैसे ही FIR की खबर सामने आई, यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं और गाने को लेकर अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रही हैं।
Badshah New Song Backlash: Women Commission का समन, वीडियो को लेकर भी उठे सवाल

इस पूरे विवाद में एक बड़ा मोड़ तब आया जब Haryana State Women Commission ने भी इस मामले पर सख्त दिशा अपनायी । आयोग ने गाने के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए सिंगर को समन भेजा है और उनसे इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर जवाब मांगा है। विवाद की एक वजह म्यूजिक वीडियो में दिखाए गए कुछ सीन भी बताए जा रहे हैं।
शिकायत करने वालों का आरोप है कि वीडियो में स्कूल जैसे माहौल का इस्तेमाल किया गया है, जहां स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों और “Badshala” नाम के सेट को दिखाया गया है। उनका कहना है कि इससे शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है और युवाओं पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। विवाद बढ़ने के बाद खबर यह भी सामने आई कि गाने को लेकर बढ़ते विरोध के चलते इसे कुछ प्लेटफॉर्म्स से हटा भी दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है और जांच जारी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह विवाद सिर्फ कुछ दिनों तक चर्चा में रहेगा या फिर सिंगर की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल एक गाना जो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए रिलीज हुआ था, वह अब देशभर में बहस का मुद्दा बन चुका है।


Download Android App
Download iOS App




