ईरान ने इजरायल में उड़ाया केमिकल प्लांट, गैस रिसाव का खतरा, लोगों को घर में रहने की चेतावनी

Summary :

Iranian Missile Hits Neot Hovav: खाड़ी देशों में जारी जंग अब लगातार तेज हो रही है। ईरान और इजरायल दोनों देश ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक कर रहे है। इसी बीच ईरान के हमले ने इजरायल की हवा में जहर घोल दिया है। बता दें कि इजरायल के प्रमुख केमिकल प्लांट पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है जिससे वहां भीषण आग लग गई और गैस रिसाव की आशंका बढ़ गई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हो गई है और लोगों को भी घरों में रहने की चेतावनी दी गई है। Iranian Missile Hits Neot Hovav: औद्योगिक केंद्र…

Iranian Missile Hits Neot Hovav: खाड़ी देशों में जारी जंग अब लगातार तेज हो रही है। ईरान और इजरायल दोनों देश ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक कर रहे है। इसी बीच ईरान के हमले ने इजरायल की हवा में जहर घोल दिया है। बता दें कि इजरायल के प्रमुख केमिकल प्लांट पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है जिससे वहां भीषण आग लग गई और गैस रिसाव की आशंका बढ़ गई है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हो गई है और लोगों को भी घरों में रहने की चेतावनी दी गई है।

Iranian Missile Hits Neot Hovav: औद्योगिक केंद्र नेओत होवाव में हमला

Iranian Missile Hits Neot Hovav
Iranian Missile Hits Neot Hovav (Source: Social Media)

ईरान ने यह हमला इजरायल के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र नेओत होवाव में किया है जहां इमारतें मिट्टी में तब्दील हो गई है और आग लगने के बाद हवा में केमिकल का जहर घुल गया है जिससे लोगों को सांस लेने में भी अब डर सता रहा है और खुली हवा में सांस लेने के लिए कतरा रहे है। ईरान के हमले के बाद केमिकल इमरजेंसी के हालात बन गए है और गैस रिसाव की आशंका के चलते युद्ध स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है।

खिड़की-दरवाजों को सील करने का निर्देश

इस भीषण हमले के बाद आग पर काबू कर दिया गया है और गैस-केमिकल से भरे कंटेनर को सील कर दिया गया है साथ ही इजरायली सेना के होम फ्रंट कमांड ने लोगों के सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह अपने घर से बाहर ना निकले और घर की खिड़की-दरवाजों को सील कर दे। इतना ही नहीं AC भी बंद करने का निर्देश दिया गया है जिससे हवा में घुला जहर घर के अंदर ना आ सके। बताया जा रहा है कि अगर गैस रिसाव तेजी से बढ़ता है तो इजरायल में कयामत आ सकती है और लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

Iranian Missile Hits Neot Hovav: पेट्रोकेमिकल प्लांट को निशाना बनाया

Iranian Missile Hits Neot Hovav (1)
Iranian Missile Hits Neot Hovav (Source: Social Media)

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और इज़राइल ने पश्चिमी ईरानी शहर तब्रीज़ में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट को निशाना बनाया। यह घटनाक्रम ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) द्वारा जारी एक बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उसने यूएई और बहरीन में स्थित एल्युमीनियम संयंत्रों सहित क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक सुविधाओं को निशाना बनाने की जिम्मेदारी ली है। वहीं आईआरजीसी ने कहा कि उसके एयरोस्पेस और नौसेना बलों ने मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करते हुए एक “संयुक्त और लक्षित अभियान” चलाया, जिसमें उन उद्योगों को निशाना बनाया गया जिन्हें उसने अमेरिकी सैन्य और एयरोस्पेस क्षेत्र से जुड़े उद्योग बताया।

ALSO READ: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान ने कुवैत के बिजली-पानी के प्लांट पर किया भीषण हमला, 1 भारतीय की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।