‘सपा का बयान है या किसी पाकिस्तानी प्रवक्ता का…’, पहलगाम हमले पर CM योगी का दो टूक

Summary :

सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, पाकिस्तानी प्रवक्ता से की तुलना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सपा महासचिव के बयान की आलोचना करते हुए इसे पाकिस्तानी प्रवक्ता के समान बताया और कहा कि इस तरह के बयान देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में राजनीतिक दलों के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम हमले के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं के बयान पर जमकर निशान साधा है। सीएम योगी देवरिया दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,”पहलगाम हमले में सपा का एक महासचिव कहता है कि हिन्दू ने ही हिन्दू की जान ली है। उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी है।

शुभम द्विवेदी की हत्या पर गरजे

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की निर्मम तरिके से आतंकियों ने हत्या कर दी। इस घटना पर सीएम योगी ने कहा कि कानपुर का नौजवान पहलगाम घूमने गया था। वहां उनकी निर्मम हत्या कर दी। जब अखिलेश यादव से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी के लोग नहीं है। सपा के लोग इस तरह के बयान देते हैं। जब भी जातिवाद की सियासत होगी, तो तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए ऐसा ही कुत्सित कोशिश करेंगे जैसे कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

22 अप्रैल ब्लैक डे

मालूम हो कि पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर बैसरन घाटी में हाहाकार मच गया। नरसंहारों ने धर्म पूछकर 25 से अधिक प्रयटकों की जान ले ली। जिसमें कई लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से भारत में पाकिस्तान के खिलाफ बदलने की भावना है। लोगों के अंदर इस घटना को लेकर कई सवाल हैं। आखिर यह घटना कैसे हुई? आतंकियों ने मजहब पूछकर ही क्यों मारा? हिंदुओं को निशाना क्यों बनाया? न जाने कितने सवाल आज भी लोगों के अंदर चल रहे हैं। हालांकि भारत की मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

‘पाकिस्तान पेट से है जल्द ही…’, Pahalgam attack पर दिव्यकीर्ति सर का Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।