Israel Hamas War: गाजा में इजरायल की सेना का कहर, 140 ठिकानों पर किया ताबड़तोड़ हमला

Summary :

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए है। रक्षा बलों ने कहा कि शनिवार से उन्होंने गाजा में लगभग 140 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ के अनुसार, इजरायली वायु सेना ने एंटी टैंक मिसाइल का उपयोग करके सैन्य संरचनाओं और लड़ाकू परिसरों को ध्वस्त कर दिया। इजरायल की सेना ने दावा करते हुए कहा कि पिछले दिन गाजा में लगभग 140 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। Israel Hamas War सितंबर महीने के शुरू में कतर की राजधानी दोहा में हमास की वार्ता टीम पर इजरायल के हमले के बाद से गाजा में युद्ध विराम…

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए है। रक्षा बलों ने कहा कि शनिवार से उन्होंने गाजा में लगभग 140 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ के अनुसार, इजरायली वायु सेना ने एंटी टैंक मिसाइल का उपयोग करके सैन्य संरचनाओं और लड़ाकू परिसरों को ध्वस्त कर दिया। इजरायल की सेना ने दावा करते हुए कहा कि पिछले दिन गाजा में लगभग 140 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।

Israel Hamas War

Israel Hamas War
Israel Hamas War

सितंबर महीने के शुरू में कतर की राजधानी दोहा में हमास की वार्ता टीम पर इजरायल के हमले के बाद से गाजा में युद्ध विराम के लिए वार्ता स्थगित कर दी गई है। साथ ही, उसने यह भी कहा कि उसे मध्यस्थों से कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने जोर देकर कहा कि आतंकवादियों पर मृत्युदंड लगाने संबंधी विधेयक हमें बंधकों को घर वापस लाने की अनुमति देगा।

War in Gaja: 21 योजनाओं का प्रस्ताव रखा

अमेरिका ने गाजा में युद्ध को रोकने के लिए 21 योजनाओं का प्रस्ताव रखा है जिसमें में डी-रेडिकलाइजेशन, गाजा का पुनर्विकास, आईडीएफ द्वारा सभी ऑपरेशनों को रोकना और धीरे-धीरे वापस लौटना शामिल है, यदि इजरायल और हमास प्रस्ताव पर सहमत होते हैं, तो इजरायल द्वारा सार्वजनिक रूप से समझौते को स्वीकार करने के 48 घंटे के भीतर, सभी जीवित और मृत बंधकों को वापस कर दिया जाएगा।

Hamas Attack on Israel: अभी तक 66,005 लोगों की मौत

Israel Hamas War
Israel Hamas War

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था इस हमले का जवाब देने के लिए ही यह युद्ध शुरू हो गया जिसमें अभी तक 66,005 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 1,68,162 फिलिस्तीनी घायल हो गए है। अभी भी इजरायल का गाजा पर ताबड़तोड़ हमले जारी है।

ALSO READ:  S Jaishankar UNGA Speech: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में PAK को सुनाई खरी-खोटी, पाकिस्तान को बताया आतंकवाद का गढ़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।