Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Israel Hamas War: गाजा में 4 दिन तक युद्धविराम, ये हुआ समझौता

Summary :

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच रहे युद्ध को दो महीने वाले है, इस भनायक युद्ध में गाजा और इजरायल के हजारों मासूम नागरिक की जान चली गई है। बता दें कि दोनों गुटों के बीच चार दिनों के संघर्ष विराम की सहमति बनी है, समझौते के मुताबिक हमास सात अक्टूबर को अगवा कर बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे छोड़गा। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी महिलाएं और बच्चे गाजा वापस भेजेगा। हालांकि अभी तक इस डील के तहत युद्ध विराम नहीं हो पाया है। HIGHLIGHTS POINTS: Israel Hamas War में…

Israel Hamas War

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच रहे युद्ध को दो महीने वाले है, इस भनायक युद्ध में गाजा और इजरायल के हजारों मासूम नागरिक की जान चली गई है। बता दें कि दोनों गुटों के बीच चार दिनों के संघर्ष विराम की सहमति बनी है, समझौते के मुताबिक हमास सात अक्टूबर को अगवा कर बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे छोड़गा। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी महिलाएं और बच्चे गाजा वापस भेजेगा। हालांकि अभी तक इस डील के तहत युद्ध विराम नहीं हो पाया है।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • Israel Hamas War में जल्द हो सकता है युद्धविराम
  • इजरायल और गाजा के बीच चार दिन का होगा युद्धविराम
  • दोंनों तरफ से रिहा किए जाएंगे बांधक बना गए नागरिक

हत्या के आरोपी कैदी को नहीं करेगा इजरायल रिहा

Israel Hamas War: इजरायल ने समझौते में एक और बात रखी है कि वह हत्या के आरोप में बंद किसी भी अपराधी कैदी की रिहाई नहीं करने वाला है। बुधवार को इजरायल और हमास दोनों ने इस समझौते का आधिकारिक घोषणा की, इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चार दिनों का यह युद्धविराम आगे भी बढ़ सकता है हालांकि इसके लिए हमास को इजरायल की मांगे भी पूरी करनी होगी, इजरायल ने अपनी शर्त में कहा, कि अगर हर दिन हमास 10 इजरायली बंधकों को रिहा करता है तो एक एक दिन का युद्ध विराम बढ़ता जाएगा ।

युद्ध विराम में गाजा को भेजी जाएगा सहायता

चार दिनों के युद्ध विराम पर कई देशों ने इजरायल और हमास के फैसले पर सहमति जताई है। इस युद्ध विराम के बीच गाजा के लिए मानवीय सहायता भेजी जाएगी। ऐसे में ईंधन की कमी के चलते बंद पड़े अस्पतालों को फिर से शुरु किया जाएगा ताकि लोगों का इलाज हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner