Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Indore में बने रथ से Ayodhya पहुंचेगा 75 नदियों का जल

Summary :

Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है।बता दें ऐसे में इंदौर में एक रथ का बनाया गया है जो अयोध्या के लिए रवाना होगा। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। जिसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को न्योता भी भेजा गया है। 22 जनवरी 2024 वो तारीख है, जिस दिन राम मंदिर के दर्शन के लिए करोड़ों भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस दिन भगवान रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। रामलला के दर्शन के लिए देशभर से भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में इंदौर शहर में अयोध्या…

Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है।बता दें ऐसे में इंदौर में एक रथ का बनाया गया है जो अयोध्या के लिए रवाना होगा। बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। जिसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को न्योता भी भेजा गया है। 22 जनवरी 2024 वो तारीख है, जिस दिन राम मंदिर के दर्शन के लिए करोड़ों भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस दिन भगवान रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। रामलला के दर्शन के लिए देशभर से भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में इंदौर शहर में अयोध्या रवाना करने के लिए एक रथ का निर्माण किया गया है।

  • Indore में बने रथ से Ayodhya पहुंचेगा 75 नदियों का जल
  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala के जलाभिषेक के लिए 26 हजार किलोमीटर की करेगा यात्रा

आपको बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर में अयोध्या राम में हो जाएगी और अयोध्या में रामलाल की पुनः स्थापना की जाएगी इसके लिए पूरे देश में अलग-अलग आयोजन चल रहे हैं और मंदिर को लेकर तैयारियां की जा रही है उधर अयोध्या में भी मंदिर लगभग बनकर तैयार है और जनवरी में इसका पूजन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आएंगे इधर इंदौर में एक रथ तैयार किया गया है। इस रथ के माध्यम से देश की 75 नदियों के जल को कलश में संग्रहित किया जाएगा बताया जा रहा है।
भद्राचार्य महाराज द्वारा चित्रकूट से रवाना किया जाएगा
Ram Mandir: इस रथ में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र राम और सीता की मूर्ति है जिनके सामने हनुमान विराजित हैं। इसके अलावा इस रथ पर एक बड़ा कलश भी बनाया गया है और रथ पर राम मंदिर की कलाकृतियां भी उकेरी गई है। यह रथ इंदौर से आज रवाना हो गया है। जो चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु तुलसी पीठाधीश्वर पद्म भूषण जगतगुरु भद्राचार्य महाराज द्वारा चित्रकूट से रवाना किया जाएगा।रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई साधु संत मौजूद रहने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team

google-partner