Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Israel-Hamas War: ग़ाज़ा में आज से शुरु होगा युद्धविराम

Summary :

Israel-Hamas War के बीच ग़ाज़ा में चार दिवसीय युद्ध विराम शुक्रवार को सुबह से प्रभावी होगा। कतर ने यह जानकारी दी। इजराइल और हमास के बीच ग़ाज़ा में चार दिन के युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के बदले में इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीन के नागरिकों को रिहा कराने संबंधी समझौते को लागू करने में एक दिन की देरी होने से राहत की आस लगाए बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ गई। इससे पहले, इस समझौते को बृहस्पतिवार को लागू किए जाने की घोषणा की गई थी। युद्धविराम के लिए समझौते से युद्ध थमने की उम्मीदें…

Israel-Hamas War के बीच ग़ाज़ा में चार दिवसीय युद्ध विराम शुक्रवार को सुबह से प्रभावी होगा। कतर ने यह जानकारी दी। इजराइल और हमास के बीच ग़ाज़ा में चार दिन के युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के बदले में इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीन के नागरिकों को रिहा कराने संबंधी समझौते को लागू करने में एक दिन की देरी होने से राहत की आस लगाए बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ गई। इससे पहले, इस समझौते को बृहस्पतिवार को लागू किए जाने की घोषणा की गई थी। युद्धविराम के लिए समझौते से युद्ध थमने की उम्मीदें पैदा हुई हैं जो सात सप्ताह से चल रहा है। युद्ध से इजराइल और ग़ाज़ा दोनों में भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • इजराइल और हमास के बीच ग़ाज़ा में 4 दिन का युद्ध विराम आज से होगा शुरु
  • 13 महिलाओं, बच्चों का पहला समूह शुक्रवार दोपहर को किया जाएगा रिहा
  • कतर ने ऐलान किया है कि युद्ध विराम शुक्रवार  से प्रभावी होगा

बांधक बने गए लोगों को छोड़ेगा इजराइली और हमास

Israel-Hamas War पर इस कूटनीतिक सफलता से ग़ाज़ा में 23 लाख फलस्तीनियों के लिए कुछ राहत दिखाई दे रही है, जिन्होंने हफ्तों तक इजराइली बमबारी को सहन किया है, यह इजराइल में उन परिवारों के लिए भी राहत भरी खबर है जो सात अक्टूबर के हमास के हमले के दौरान बंदी बनाए गए अपने प्रियजन को लेकर चिंतित हैं। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेग्बी ने बुधवार देर रात फैसला लागू होने में देरी की घोषणा की, लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया।

कतर ने चार दिन के युद्धविराम को लेकर कही ये बात

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि युद्ध विराम शुक्रवार सुबह से प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची जारी है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए 13 महिलाओं एवं बच्चों का पहला समूह शुक्रवार दोपहर को आजाद किया जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने फलस्तीनी बंधकों को रिहा किया जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि एक इजराइली बंधक के बदले में तीन फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा में फलस्तीनियों के लिए ‘‘जल्द से जल्द’’ मदद को बढ़ाया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner