इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने सोमवार को कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र के खिलाफ घातक हमले के दौरान 222 लोगों का अपहरण किया था।
CNN ने एक प्रेस ब्रीफिंग में IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के हवाले से कहा, खुफिया जानकारी के अनुसार संख्या को अपडेट किया जा रहा है। इस कारण भी कि इसमें काफी संख्या में विदेशी नागरिक हैं। हमें उन्हें वर्गीकृत करने और यह पता लगाने में अधिक समय लगा कि वे कौन हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़ी है। 20 अक्टूबर को हमास ने दो अमेरिकी बंधकों, जूडिथ ताई रानन और उनकी 17 वर्षीय बेटी नताली रानन को रिहा कर दिया।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमास ने बड़े पैमाने पर घुसपैठ के दौरान नागरिकों और सैनिकों सहित 1,400 से अधिक लोगों को मार डाला था। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यह इजरायल के 75 साल के इतिहास में आतंकवादियों का सबसे घातक हमला था। इससे देश के सुरक्षा बलों की चौंकाने वाली खुफिया विफलता का पता चला। गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने तब से हमास संचालित गाजा पट्टी पर घातक हवाई हमलों से बमबारी की है, जिसमें 4,651 लोग मारे गए और 14,245 घायल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



