इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन का सीजफायर, इन 6 मुद्दों पर राजी हुए दोनों देश, जानें कैसे हुआ समझौता

Summary :

Israel Lebanon Ceasefire Key Points: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान में भीषण हमले कर दिए थे जिसमें हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था और हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हुई थी। अब  वाशिंगटन, तेल अवीव और बेरूत के बीच गहन वार्ता के बाद 10 दिवसीय युद्धविराम घोषित कर दिया गया है जिसमें दोनों देश 6 जरूरी मुद्दों पर राजी हुए है और सीजफायर का समझौता कर लिया है। विस्तार से जानते है इन सभी मुद्दों के बारे में… इन 6 मुद्दों पर राजी हुए दोनों देश इसमें युद्धविराम…

Israel Lebanon Ceasefire Key Points: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान में भीषण हमले कर दिए थे जिसमें हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था और हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हुई थी। अब  वाशिंगटन, तेल अवीव और बेरूत के बीच गहन वार्ता के बाद 10 दिवसीय युद्धविराम घोषित कर दिया गया है जिसमें दोनों देश 6 जरूरी मुद्दों पर राजी हुए है और सीजफायर का समझौता कर लिया है। विस्तार से जानते है इन सभी मुद्दों के बारे में…

इन 6 मुद्दों पर राजी हुए दोनों देश

  1. इसमें युद्धविराम को इजरायल सरकार ने सद्भावना माना है, जिसका उद्देश्य इजरायल और लेबनान के बीच स्थायी सुरक्षा और शांति समझौते की दिशा में सद्भावनापूर्ण बातचीत को सक्षम बनाना है। सीजफायर के बाद भी इज़रायल अपने रक्षा के अधिकार रखेगा।
  2. इजरायल को किसी भी समय, नियोजित, हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा में सभी आवश्यक उपाय करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। शत्रुता की समाप्ति से इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।
  3. लेबनान के क्षेत्र में भूमि, वायु और समुद्र के माध्यम से नागरिक, सैन्य और अन्य राज्य लक्ष्यों सहित लेबनानी लक्ष्यों के खिलाफ कोई भी आक्रामक सैन्य अभियान नहीं चलाएगा।
  4. युद्धविराम का जारी रहना राजनयिक प्रयासों में हुई प्रगति और लेबनान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने पर निर्भर करेगा।
  5. लेबनान अपनी संप्रभुता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की क्षमता दिखाता है, तो लेबनान और इज़रायल के बीच आपसी सहमति से युद्धविराम को बढ़ाया जा सकता है।
  6. लेबनान पर अपने क्षेत्र के अंदर आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी भी डाली गई है।

इजरायली और लेबनानी के बीच बातचीत एक ऐतिहासिक बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन घटनाक्रमों को एक संभावित सफलता बताया और कहा कि इजरायली और लेबनानी के बीच बातचीत एक ऐतिहासिक बदलाव ला सकती है। साथ ही बताया कि हम 44 वर्षों में पहली बार बैठक करने जा रहे हैं और लेबनान इज़रायल से मिलेगा और वह व्हाइट हाउस में मिलेंगे।

युद्धविराम समझौते में हिज़्बुल्लाह भी शामिल

लेबनान के साथ ही इस युद्धविराम समझौते में हिज़्बुल्लाह भी शामिल होगा। साथ ही बातचीत की समयसीमा के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ सकती है। संघर्ष में शामिल पक्षों के बीच संतुलन को को लेकर आशा भी व्यक्त किया। ट्रंप ने बताया कि लेबनान के साथ एक समझौता हो जाएगा और वे हिजबुल्लाह का ख्याल रखेंगे।

ALSO READ: इंडोनेशिया में H-130 हेलीकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानें कैसा हुआ हादसा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।