Ram Gopal Varma On Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब तक 3000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन जबरदस्त कमाई करने के साथ-साथ अब ये फिल्म फिर से विवादों में फंस गई है। रामगोपाल वर्मा ने फिल्म रिलीज के समय आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। लेकिन न जाने अचानक अब ऐसा क्या बदल गया कि उन्होंने फिल्म को लेकर कई सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
Ram Gopal Varma On Dhurandhar: Dhurandhar के 3000 करोड़ कमाते ही क्यों भड़क उठे डायरेक्टर

राम गोपाल वर्मा भले ही ‘धुरंधर 2’ के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हों, लेकिन उन्हें भी इसमें कुछ ऐसा मिल गया है जिससे वे पूरी तरह सहमत नहीं हैं। एक इंटरव्यू में फ़िल्ममेकर ने इस बारे में खुलकर बात की है कि उन्हें यह फ़िल्म कितनी पसंद आई, लेकिन अब उन्होंने एक खास बात के बारे में बताया है जो उन्हें ठीक नहीं लगी—दाऊद इब्राहिम का चित्रण।
जब ‘धुरंधर 2‘ पहली बार रिलीज़ हुई, तो राम गोपाल वर्मा इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने तो इसे “शोले के बाद अगली सबसे बेहतरीन फ़िल्म” तक कह दिया और इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक “बहुत बड़ी छलांग” बताया। उन्होंने तो डायरेक्टर आदित्य धर को अपना “नया गुरु” भी कहा, और कहा कि इस फ़िल्म ने उन पर गहरा असर डाला, ठीक वैसे ही जैसे पहले ‘सत्या’ ने डाला था…
वही अब राम गोपाल वर्मा ने दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदार के बारे में बात करते हुए कहा- जिसे फ़िल्म में ‘बड़े साहब’ कहा गया है “एक ही बात जिससे मैं सहमत नहीं हूँ, वह यह है कि… मुझे लगता है कि दाऊद इब्राहिम का चित्रण… उनके अपने सूत्र हो सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।”
उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि उनका यह नज़रिया पक्का नहीं है। राम गोपाल वर्मा बोले- “ऐसा नहीं है कि मैं यह बात पूरे अधिकार के साथ कह सकता हूँ। लेकिन यह उस जानकारी से मेल नहीं खाता जो मेरे पास है,” और यह साफ़ कर दिया कि ऐसे विषय हमेशा अलग-अलग तरह से समझे जा सकते हैं।
राम गोपाल वर्मा ने दाऊद को लेकर कहा

रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘मेरी जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कई सालों से एक्टिव नहीं है। वो अपनी मर्जी से इनएक्टिव है, क्योंकि उसने बहुत पहले ही सब कुछ करना बंद कर दिया था। मुझे लगता है कि उसने करीब 20 साल पहले क्राइम की दुनिया से दूरी बना ली थी। ऐसे मामलों में कोई भी पूरा सच नहीं जान सकता। ‘धुरंधर’ के मेकर्स इसे पूरी तरह से सही साबित नहीं कर सकते और इसे पूरी तरह गलत भी नहीं कहा जा सकता है। ’ फिल्ममेकर ने ‘धुंरधर 2’ के बाकी हिस्से की जमकर तारीफ की और कहा की उन्हें फिल्म पसंद आई। उन्होंने फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ की।
Dhurandhar Franchise बनी बॉलीवुड की पहली 11सौ करोड़ी फिल्म

Dhurandhar Franchise ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 29वें दिन हिंदी सिनेमा में 11सौ करोड़ क्लब की शुरुआत कर दी। ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की पहली फिल्म है। इसी के साथ अब धुरंधर 2 ने अपनी रिकॉर्ड बुक में ये बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली है।


Download Android App
Download iOS App




