Kangana Ranaut: Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हमारा रोमांस होता तो बच्चे…

Summary :

Kangana Ranaut: बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर तय कर चुकी कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी रिश्तों को लेकर हो रही है। पिछले कुछ समय से चिराग पासवान के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। संसद के गलियारों से लेकर सार्वजनिक मंचों तक, दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होती रहीं और लोगों ने इसे रिश्ते का नाम देना शुरू कर दिया। Kangana Ranaut: Kangana Ranaut ने Chirag Paswan…

Kangana Ranaut: बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर तय कर चुकी कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी रिश्तों को लेकर हो रही है। पिछले कुछ समय से चिराग पासवान के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। संसद के गलियारों से लेकर सार्वजनिक मंचों तक, दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होती रहीं और लोगों ने इसे रिश्ते का नाम देना शुरू कर दिया।

Kangana Ranaut: Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut( Source: Social Media)

ANI के मुताबिक, कंगना रनौत से जब चिराग पासवान के साथ उनके रोमांटिक लव एंगल के बारे में सवाल किया गया, और बताया गया कि उन दोनों की तस्वीरें हर जगह छाई रहती हैं, तो वह बोलीं, ‘चिराग दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं तो उनमें दोस्त ही नजर आते हैं।’ जब पूछा गया कि क्या उनके और चिराग के बीच कोई रोमांस नहीं है, तो बोलीं, ‘रोमांस…हमने 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी। अगर रोमांस हुआ होता तो आज हमारे बच्चे होते। हमारे बीच रोमांस होना होता, तो हो जाता।’

कंगना ने साफ कर दिया है कि उनके और चिराग पासवान के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं हैं। दोनों अपने-अपने राजनीतिक करियर में बिजी हैं और साथ नजर आते हैं तो तस्वीरें-वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं।

वहीं, चिराग पासवान ने साल 2024 में कंगना रनौत संग बॉन्ड के बारे में बात करते हुए ‘एएनआई’ से कहा था, ‘एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के बाद मेरे साथ जो एक अच्छी बात हुई, वो ये कि कंगना और मैं बहुत अच्छे दोस्त बन गए। ये एक अच्छी बात है, जो हमने उस समय से कायम रखी है। और मैं संसद में कंगना से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड था, क्योंकि पिछले तीन साल मैं अपनी जिंदगी में इतना बिजी था कि मेरा उनसे संपर्क टूट गया था।’

फिल्म से शुरू हुई दोस्ती

Kangana Ranaut( Source: Social Media)
Kangana Ranaut( Source: Social Media)

कंगना रनौत और चिराग पासवान की पहचान आज की नहीं है। दोनों ने सालों पहले फिल्म मिले ना मिले हम में साथ काम किया था। उस समय चिराग पासवान ने अभिनय में कदम रखा था और कंगना पहले से ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी थीं। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसने उस वक्त भी लोगों का ध्यान खींचा था। यही वजह है कि आज जब दोनों राजनीति में सक्रिय हैं और साथ नजर आते हैं, तो पुरानी यादें फिर से चर्चा में आ जाती हैं।

राजनीति में भी दिखती है दोस्ती की झलक

Kangana Ranaut( Source: Social Media)
Kangana Ranaut( Source: Social Media)

अब दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं, लेकिन एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के कारण उनकी मुलाकातें अक्सर होती रहती हैं। कंगना रनौत जहां भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं, वहीं चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। एनडीए की बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब दोनों साथ दिखते हैं, तो कैमरे अपने आप उनकी तरफ मुड़ जाते हैं।

Also Read: Singer Jubin Nautiyal ने बचपन की दोस्त के संग लिए 7 फेरे, सोशल मीडिया पर Viral हुई Photos

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।