[rank_math_breadcrumb]

Singer Jubin Nautiyal ने बचपन की दोस्त के संग लिए 7 फेरे, सोशल मीडिया पर Viral हुई Photos

Jubin Nautiyal Secret Wedding

Jubin Nautiyal Secret Wedding: जुबिन नौटियाल अपनी सुरीली आवाज़ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। कभी एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ उनके रिश्ते की खबरें वायरल हुईं, तो कभी उनकी सीक्रेट इंगेजमेंट की चर्चाओं ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है उसने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने चुपचाप अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगो  के रिएक्शंस सामने आ रहे है , तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है…

Jubin Nautiyal Secret Wedding: गुपचुप शादी की खबरों ने बढ़ाई हलचल

Jubin Nautiyal Secret Wedding
Jubin Nautiyal Secret Wedding ( Source : Social Media)

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ पर्सनल फंक्शन में शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड में परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई है।

हालांकि जुबिन की तरफ से इस शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर अब शादीशुदा हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है क्योंकि जुबिन ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखा है।

Jubin Nautiyal Married: पहले भी रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं जुबिन

Jubin Nautiyal Married
Jubin Nautiyal Married ( Source : Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब जुबिन नौटियाल की पर्सनल लाइफ चर्चा में आई हो। इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जोड़ा गया था। दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते और शादी की अफवाहें तेज हो गई थीं।

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और कमेंट्स देखकर फैंस को लगने लगा था कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी और कोई कन्फर्मेशन नहीं की। अब अचानक जुबिन की सीक्रेट शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

कई फैंस सोशल मीडिया पर यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर वो लड़की कौन है जिससे जुबिन ने शादी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो उनकी बचपन की दोस्त हैं और दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।

Jubin Childhood Friend Marriage: फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

Jubin Childhood Friend marriage
Jubin’s childhood friend’s Marriage ( Source: Social Media)

जुबिन नौटियाल की सीक्रेट शादी की खबरों ने उनके चाहने वालों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हर कोई अब जुबिन की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहा है। अगर ये खबर सच साबित होती है तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को लेकर अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग अभी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जुबिन इन खबरों पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।

Read More: आखिर क्यों TIME 100 की लिस्ट में Highlight हुआ सिर्फ रणबीर कपूर का नाम? जानिए पूरी कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।