Gold Sui Dhaga Designs 2026: अक्षय तृतीया पर बनवाएं 4-5 ग्राम सोने में बनवाएं सुई धागा ईयररिंग्स, देखें खूबसूरत डिजाइन…

Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)

Gold Sui Dhaga Designs 2026: इन दिनों गोल्ड के प्राइस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में महिलाएं गोल्ड में निवेश करना पसंद करती हैं। गोल्ड में इंवेस्ट करने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी कैरी कर सकते हैं। आज के समय में गोल्ड इयररिंग्स महिलाओं की ज्वेलरी का सबसे जरूरी हिस्सा है शादी हो या पार्टी महिलाएं गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप खूबसूरत लुक के लिए सुई-धागा ईयरिरंग्स कैरी कर सकते हैं। 4- 5 ग्राम सोने में आप ये सुई-धागा ईयररिंग्स बनवा सकते हैं. आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन।

Gold Sui Dhaga Designs 2026: अक्षय तृतीया पर बनवाएं 4-5 ग्राम सोने में बनवाएं सुई धागा ईयररिंग्स

1. Simple Gold Sui Dhaga

Gold Sui Dhaga Designs 2026
Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)

यदि आप कुछ हैवी सा बनवाने का सोच रही हैं तो इस डिजाइन से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता। ऐसी डिजाइन उन महिलाओं पर खूब जचेगी, जिनकी नई-नई शादी हुई है। नई दुल्हनें ऐसी डिजाइन के ईयररिंग्स पहनकर अपना सादगी भरा खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।

2. Floral Gold Sui Dhaga

Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)
Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)

इस तरह के खूबसूरत फ्लावर चेन सुई धागा इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लहगा देगी और आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी। ऐसे में आप इस तरह की इयररिंग डिजाइन को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3. Gold Diamond Sui Dhaga

Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)
Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)

आजकल गोल्ड के साथ स्टोन का कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। आप इस तरह के गोल्ड प्लस स्टोन वाले इयररिंग्स भी ट्राई कर सकती है। इस तरह के गोल्ड के साथ स्टोन वाले डिजाइंस 4 से 5 ग्राम सोने में आराम से बन जाएंगे। अगर आपको डायमंड का शौक है तो आप इसमें डायमंड भी जड़वा सकती हैं।

4. Multilayer Gold Sui Dhaga

Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)
Gold Sui Dhaga Designs 2026( Source: Social Media)

ये एक मल्टीलेयर सुई धागा है। इस तरह के इयररिंग में कई सारे लेयर्स होते हैं, जो काफी हैवी होते हैं। ये नई दुल्हन के कानों में एलिगेंट दिखते हैं। इसे तो दुल्हन अपनी शादी के फंक्शन में भी पहन सकती हैं।

Also Read: Gold Jhumki Designs: इस अक्षय तृतीया बनवाएं 2- 4 ग्राम गोल्ड झुमके के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आपकी खूबसूरती को देंगे शाही टच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।