तेलंगाना ने जारी किए जाति सर्वे के आंकड़े, OBC 56.33 प्रतिशत, मदिगा समुदाय सबसे अधिक 10.3 फीसदी, जानिए दूसरे नंबर पर कौन?

Telangana Caste Census Report 2026

Telangana Caste Census Report 2026 : तेलंगणा ने अपना जाति सर्वेक्षण जारी कर दिया है, जिसके चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. आंकड़ों में सबसे बड़ी आबादी के रूप में OBC आबादी है. राज्य की कुल आबादी के 56.33 प्रतिशत लोग पिछड़े वर्ग से हैं, इनमें BC मुसलमान भी शामिल हैं।

वहीं अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 17.43% है, अनुसूचित जनजाति (ST) 10.45% है और मुसलमानों की संख्या 12.56% है। इस सर्वेक्षण में पूरे राज्य के करीब साधे 3 करोड़ लोगों का सर्वे लिया गया है.

प्रमुख जातियों की जानकरी

बता दें इस सर्वे में 35 प्रमुख जातियों की जानकारी दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाला समुदाय ‘मदिगा’ के रूप में सामने आया है. इनकी संख्या 36.58 लाख है, जो राज्य की कुल आबादी का लगभग 10.3% फीसदी है.

वहीं, दूसरे नंबर राज्य में शेख मुस्लिम समुदाय है. यह दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है. इनकी संख्या 27.96 लाख है, जो कुल आबादी का 7.9 प्रतिशत है. मुदिराज समुदाय तीसरे नंबर पर आता है. इनकी संख्या 26.39 लाख है, जो कुल आबादी का 7.4 फीसदी है.

टेबल में देखें जातियों का प्रतिशत

समुदाय संख्या / कुल आबादी का प्रतिशत
मुदिराज 26.39 लाख (7.4%)
लंबदी / बंजारा 24.04 लाख (6.8%)
यादव 20.19 लाख (5.7%)
रेड्डी 17.10 लाख (4.8%)
गौड़ 16.30 लाख (4.6%)
माला 14.72 लाख (4.1%)
मुन्नुरुकापु 13.75 लाख (3.9%)
पद्मसाली 11.82 लाख (3.3%)
रजका 9.96 लाख (2.8%)
कुरुबा / कुरुमा 7.96 लाख (2.2%)
ओड्डे / वड्डेरा 6.44 लाख (1.8%)

मडिगा सबसे बड़ा जाति समूह बनकर उभरा

मादिगा के बाद मुदिराज (7.4%) और लाम्बाडी/बंजारा (6.8%) आते हैं। इस रिपोर्ट में अंतर-जातीय विवाहों में बढ़ोतरी भी देखी गई है।

सर्वे से पता चला है कि कुछ BC समूहों ने आर्थिक रूप से पारंपरिक रूप से संपन्न जातियों के बराबर पहुंच बना ली है, जबकि कुछ अब भी कई अहम संकेतकों पर पीछे हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि यह डेटा भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं और आरक्षण तैयार करने में मदद करेगा, ताकि जहां सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं सीधे मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें‘मामले में शामिल लोगों की रद्द हो नागरिकता…’, TCS धर्मांतरण विवाद पर बोली पूर्व भाजपा सांसद नवनीत राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।