Women Protest Against KBLP in MP : केन बेतवा रिवर लिंक को लेकर मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि उनसे उनकी जमीन छीनी जा रही है. इस प्रदर्शन में कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं. महिलाएं प्रदर्शन के लिए अनोखे तरीके अपना रही हैं. कभी वे अपने बच्चों के साथ चिनातों पर लेट रही हैं तो तो कभी तालाब में उतर कर फांसी लगा रही हैं.
बता दें इस प्रोजेक्ट को लेकर सरकार 62 लाख लोगों को पीने के लिए साफ़ पानी मुहैया कराने की बात कह रही है. इसके अलावा दो नदियों को 200 किलोमीटर नगर के माध्यम से जोड़ने के बाद जमीन को सींचने के लिए पानी की समस्या को ख़त्म करने की बात कह रही है. इसके अलावा परियोजना के माध्यम से डैम का निर्माण करने की योजना है. सरकार का कहना है कि वह इसके माध्यम से बिजली पैदा करने वाली योजना तैयार करेगी.
Women Protest Against KBLP in MP: आदिवासी ग्रामीण कर रहे विरोध

हालांकि वहां ग्रामीण आदिवासी महिलाएं इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि प्रोजेक्ट के जरिए उनकी जमीन और जंगल उनसे छिन जाएगा.
बता दें यह प्रदर्शन लगातार 12 दिनों से चल रहा है. जिसमें सैकड़ों महिलाएं अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर ले रखे हैं, जिसमें लिखा है जमीन ली जान मत लो. वहीं कुछ ने बैनर भी हाथ में लिए हैं. कई महिलाएं धरनास्थल पर लम्बी सी चिता बना कर लेट गई हैं.
PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी प्रोजेक्ट की नीव
बता दें, 2 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन बेतवा रिवर लिंक प्रोजेक्ट (KBLP)की आधारशिला खजराओ में रखी थी। यह 45,000 करोड़ रुपये की परियोजना, नदियों को जोड़ने की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (NPP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या को दूर करना है।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट में छात्रा हुई फेल, दुःख में लगाया मौत को गले, परिवार में शोक का माहौल


Download Android App
Download iOS App




