मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट में छात्रा हुई फेल, दुःख में लगाया मौत को गले, परिवार में शोक का माहौल

Suicide After Fail in Board Exam in MP

Suicide After Fail in Board Exam in MP :  मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद छिंदवाड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। परासिया क्षेत्र के मोहन नगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने परिणाम देखने के बाद अपनी जान दे दी। वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी।

परिवार के अनुसार, छात्रा रिजल्ट को लेकर तनाव में थी। जैसे ही उसने अपना परिणाम देखा और असफलता का पता चला, वह गहरे सदमे में चली गई। उसके मामा ने बताया कि वह छुट्टियों में नानी के घर आई हुई थी और परिणाम देखने के बाद यह घटना हुई।

Suicide After Fail in Board Exam in MP : पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है जिसमें पता चला हिया लड़की का बोर्ड एग्जाम था और वह पास नहीं हो पाई।

बहरहाल, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। और इसे हर एंगल से जांच रही है।

Appeal from Education Department: शिक्षा विभाग की अपील

हालांकि इस घटना के बाद से जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को लेकर किसी भी तरह का गलत कदम न उठाएं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से दोबारा परीक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ेंबेटियों का जलवा बरकरार, 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी और 12वीं में श्रुति तोमर ने किया टॉप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।