UP Viral Video Sub Inspector Drunk: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं, जब मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तैनात सब-इंस्पेक्टर चोब सिंह अचानक अपनी टीशर्ट उतार दी। इसके बाद दरोगा जी चर्चा का विषय बन गए।
VIP ड्यूटी में जिम्मेदारी निभाने के बीच उनका इस तरह से अभद्रता पूरी तरह असामान्य हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि तहसील के पास ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने अचानक अपनी शर्ट उतार दी, उन्होंने सिर पर टोपी भी नहीं पहनी थी और वह ज़मीन पर धूल में लोटने-पोटने लगे। पास में एक सिपाही भी खड़ा है जो दरोगा जी की बातें को सुन रहा है और डायरी में लिख भी रहा है।
UP Viral Video Sub Inspector Drunk: नशे की हालत में बिगड़े होश
“हां, मैंने थोड़ी शराब पी है, जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में मिले दरोगा जी, UP के वायरल वीडियो पर उठे सवाल#viralvideo#uppolice #yogi #punjabkesaridotcom pic.twitter.com/XqOFkjytlT
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) April 14, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सब-इंस्पेक्टर यूपी पुलिस में तैनात है। टीशर्ट उतारने और जमीन पर लेटने के दौरान वह नशे में थे। उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि उनको अपने ऊपर ही कंट्रोल नहीं था। उनके चश्मे भी नीचे गिरे थे। जिससे उनकी स्थिति और भी अस्त-व्यस्त थी। कभी दरोगा जी बेचैनी से अपना मोबाइल देख रहे है, तो कभी पेट के बल लेटकर जमीन पर सो रहे हैं। इस दौरान वो लेटे-लेटे कई बार पेशाब भी कर रहे हैं। पास में उनकी सरकारी गाड़ी भी लगी थी, लेकिन वह खुद को संभालने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।
UP Police Viral Video: पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर कई तरह के कंमेंट कर रहे हैं। हालांकि, जब आसपास मौजूद लोगों ने दरोगा जी की यह सब ड्रामा देखा, तो उन्होंने तुरंत दरोगा जी को वहां से उठाकर एक सुरक्षित जगह में पहुंचाया। कुछ ही देर में उनके साथी पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने लगे। नशे में धुत दरोगा जी बार-बार यही कहते रहे, “हां, मैंने थोड़ी शराब पी है, लेकिन मुझे यह बताओ कि मैं इस समय कहा हूं?” उनका यह बयान सुनकर लोग और भी अचंभित हो गए। यह पूरे मामले ने VIP ड्यूटी के दौरान पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।























