वेस्ट बैंक में 30 वर्षीय इजरायली की उसकी कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद गुरुवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। व्यक्ति का शव बेयट लिड शहर के पास एक पलटी हुई कार के अंदर पाया गया। मैगन डेविड एडोम (MDA) आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वह व्यक्ति बिना पल्स के बेहोश पाया गया था और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
IDF ने एक बयान में कहा कि उन्होंने रोड ब्लॉक कर दिए हैं और अपराधियों की तलाश जारी है। सेना ने यह भी कहा कि उसने हाल ही में वेस्ट बैंक में एक आतंकवादी हमले को विफल कर दिया था, और शुआफत शरणार्थी शिविर में काम कर रहे दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
IDF के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने विस्फोटक बनाने और इजरायल के भीतर आतंकी हमला करने की कोशिश की थी। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया और उनकी हिरासत 5 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। शिन बेट खुफिया एजेंसी ने गाजा में बढ़ते संघर्ष के बीच वेस्ट बैंक क्षेत्र में आतंकी हमलों में वृद्धि के बारे में इजरायल सरकार को सचेत किया है।


Download Android App
Download iOS App


