Bargi Dam में 5 साल के बच्चे समेत 2 और शव बरामद, 13 हुई जान गंवाने वालों की संख्या

Jabalpur Cruise Accident Update

Jabalpur Cruise Accident Update: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में जान गंवाने वालो की संख्या 13 हो गई है। रविवार, 3 मई को सुबह एक 5 वर्षीय बच्चे और उसके चाचा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पांच वर्षीय मयूरम और उसके करीब 50 वर्षीय चाचा कामराज के शव डैम में तैरते हुए मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि कामराज लापता व्यक्तियों में आखिरी व्यक्ति बचा था।

4 दिन में 13 शव बरामद

यह दर्दनाक हादसा जबलपुर मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुआ। खराब मौसम और तेज हवाओं की वजह से पानी में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। क्रूज में बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे स्थिति बिगड़ी और क्रूज संतुलन खोकर डूब गया। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के पहले दिन 4 शव मिले, दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 शव बरामद किए गए थे। वहीं तीसरे दिन 2 शव और आज सुबह चौथे दिन भी एक बच्चे और एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

हादसे के बाद पर्यटन मंत्री का दावा

हादसे के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि जबलपुर में क्रूज हादसा तेज तूफान और ऊंची लहरें उठने की वजह से हुआ। उन्होंने ये भी दावा किया कि साल 2006 में बनी क्रूज नाव ‘कैटामरैन’ को इस तरह डिजाइन किया गया था कि उसके डूबने की संभावना बहुत कम थी।

यह नाव राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जा रही थी, जो वीरवार शाम नर्मदा नदी में स्थित बरगी डैम में आए तूफान के दौरान पलट गई। इस क्रूज में कुल 41 यात्री सवार थे, जिसमें से 28 को बचा लिया गया और 13 की जान चली गई।

तीन क्रू मेंबर बर्खास्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोपों के बाद तीन क्रू मेंबर बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही राज्य में इस तरह की अन्य नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने साफ़ कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Delhi: विवेक विहार के एक घर में AC Blast होने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।