Madhya Pradesh में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Summary :

अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाना

मध्य प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात कर यह निमंत्रण दिया। यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा और इसका उद्देश्य जल संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाना और अधिक जल संरचनाओं का निर्माण करना है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद CM मोहन यादव ने 30 मार्च को राज्य में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आमंत्रित किया है। बता दें कि जल संरक्षण में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने और अधिक जल संरचनाओं के निर्माण के उद्देश्य से यह पहल 30 मार्च से 90 दिनों तक लगातार चलेगी। इस अवधि के दौरान राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित भी किए जाएंगे।

Madhya Pradesh में विपक्ष को जनता आईना दिखा रही: धर्मेंद्र लोधी

तीन महीने तक होगा जल गंगा संवर्धन अभियान

CM मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्षों से विक्रम उत्सव का आयोजन होता है और विक्रम संवत से ही नया साल 30 मार्च को शुरू होगा। जिससे यह आयोजन का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दौरान राज्य में तीन महीने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का पिछला दौरा काफी अच्छा रहा और उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास कार्यों में गहरी रुचि दिखाई है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड पर चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की इस दौरान राज्य के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही उनके राज्य के दौरे की तारीखें तय हो जाएंगी। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के समझौते के बारे में भी चर्चा की गई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।