शक्तिशाली भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती, 6.1 तीव्रता दर्ज, लोगों में दहशत का माहौल

Japan Earthquake Today

Japan Earthquake Today: जापान की धरती आज एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी है जहां तड़के जापान के होक्काइडो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। बताया जा रहा है कि यह भूकंप सुबह 05:24 बजे) आया, जिसकी तीव्रता मध्य टोकाची क्षेत्र में 5 से अधिक दर्ज की गई। अधिकारियों ने इसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तीव्रता 5 दर्ज होने की भी सूचना दी। बता दें कि इससे पहले भी जापान की धरती भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी थी जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

भूकंप के झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह

जापान में निवासियों से आगे की जानकारी और संभावित भूकंप के झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग घबराएं नहीं, और तेज भूकंप के झटके महसूस कर रहे क्षेत्रों में लोगों को शांत रहने की सलाह दी। बता दें कि  देश ने भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। साथ ही अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है।

उत्तरी जापान में 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप

इससे पहले भी 20 अप्रैल को पूर्वोत्तर और उत्तरी जापान में 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे इस घटना के कुछ दिनों आज एक बार फिर तेज झटके महसूस किए गए थे जिसके लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। इस दौरान जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी देखी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शाम 4:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7 के जापानी भूकंपीय पैमाने पर 5 से अधिक थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

भूकंपों की चेतावनी जारी

अमेरिकी मौसम विज्ञान एजेंसी (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप तीव्रता 7.4 जापान के मियाको से 100 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में आया था भूकंप की तीव्रता पहले 7.4 आंकी गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित करके बढ़ा दिया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पिछले एक सप्ताह से इसी तरह के भूकंपों की चेतावनी जारी की है।

ALSO READ: माली में बड़ा आतंकी हमला, बम धमाकों से दहले कई शहर, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा सहित कई की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।