comscore

‘वो दूसरे को चाहती थी, इसलिए मार दिया…’ एनकाउंटर में आरोपी ढेर; झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

Jhansi Woman Auto Driver Murder

Jhansi Woman Auto Driver Murder: उत्तर प्रदेश के झांसी में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब शहर की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या की खबर सामने आई। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश झा को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि प्रेम संबंध में धोखा मिलने के कारण उसने अनीता की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Anita Chaudhary Murder Case: क्या है पूरा मामला?

Jhansi Woman Auto Driver Murder
Jhansi Woman Auto Driver Murder

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित सुकवा-डुकवा कॉलोनी के पास 5 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे सड़क किनारे एक पलटा हुआ ऑटो मिला था। ऑटो के पास ही एक महिला गंभीर हालत में खून से सनी हुई पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतका की पहचान झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी के रूप में हुई।

बताया गया कि पति की बीमारी के चलते अनीता पिछले करीब पांच वर्षों से खुद ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। शुरुआती तौर पर इस घटना को सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कौन थी महिला ड्राइवर अनीता?

anita

अनीता झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थीं। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया था। 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने स्वयं उनके ऑटो में सवारी कर उन्हें प्रोत्साहित किया था। अनीता ने अपने ऑटो के आगे एक पोस्टर भी लगा रखा था, जिस पर लिखा था. “झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर। पुरुष और महिला एक समान, जन-जन का हो यही आह्वान।”

इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी लिखवा रखे थे।
अनीता से प्रेरित होकर झांसी में अब कई महिलाएं ऑटो और रिक्शा चलाने लगी हैं। यही वजह है कि उनकी हत्या के बाद न केवल परिजनों, बल्कि आम जनता में भी गहरा आक्रोश देखने को मिला था।

Jhansi Half Encounter: हाफ एनकाउंटर के बाद क्या बोला आरोपी?

Jhansi Woman Auto Driver Murder 1

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अनीता से गहरा प्रेम करता था। दोनों करीब सात साल पहले एक रिश्ते में थे और एक मंदिर में विवाह भी किया था। हालांकि, बाद में अनीता का झुकाव किसी अन्य युवक की ओर हो गया, जिसके चलते उसने करीब पांच साल पहले उससे संबंध तोड़ लिए। आरोपी का कहना है कि उसे यह धोखा सहन नहीं हुआ और इसी आक्रोश में उसने अपनी शादी की सालगिरह की रात अनीता को गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Trump का बड़ा बयान, अमेरिका ने समय पर कदम नहीं उठाया होता तो China या Russia वेनेजुएला पर कर लेते कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।