O Romeo Teaser Out: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, पिछले साल ही उनकी फिल्म देवा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पाई। लेकिन अब एक्टर शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
दरअसल, कुछ ही समय में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है, जैसे ही नाडियाडवाला एंड ग्रेंडसंस ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था उसके बाद से ही लोगों को फिल्म के टीजर का इंतजार था लेकिन अब वो इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने दर्शकों के लिए फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है (o romeo teaser)।
Shahid Kapoor O Romeo Teaser: रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का टीजर
o romeo teaser out: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर काफी ज्यादा धमाकेदार है, इस फिल्म में शाहिद के अलावा 8 और स्टार्स हैं जो कि हैं नाना पाटेकर, दिशा पटानी, विक्रांत मैस्सी, तम्मनाह, अविनाश तिवारी, त्रीप्ती डिमरी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल, वही इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, ऐसे में आपको ये फिल्म एक रोलर कोस्टर की राइड जरूर करवाएगी जहां आप एक बार फिर से वाइल्ड सिनेमा का एहसास कर पाएंगे, इस फिल्म के निर्माता विशाल भारतद्वाज है और ये फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक दमदार और इम्प्रेसिव लव स्टोरी है।
Shahid Kapoor New Movie: टीजर में दिखा शाहिद का राउडी लुक

टीजर देखकर पता चलता है कि, ‘ओ रोमियो’ वन साइडेड लव के बैकग्राउंड पर बेस्ड फिल्म है, फिल्म में एक इंटेंस इमोशनल और उथल-पुथल भरी कहानी है और प्यार के ठुकराए जाने के दर्द को दिखाया जाएगा, टीजर में शाहिद कपूर अपने शरीर पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शाहिद कुछ गुंडो के साथ लड़ते झगड़ते दिखाई दे रहे हैं।
O Romeo Teaser Out: ‘ओ रोमियो’ होगी कब रिलीज ?

दर्शक कई दिनों से शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म वेलेंटाइन डे के दिन यानि कि 14 फरवरी 2026 को सिनामघरों में रिलीज होगी (o romeo release date)। टीजर को देखकर ही पता लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जरूर धमाल मचाएगी, ऐसे में फिल्म के रिलीज होने तक फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Read More: Parasakthi फिल्म को यूजर्स ने किया ट्रोल, शिवकार्तिकेयन के अभिनय पर उठे सवाल
















