comscore

Parasakthi फिल्म को यूजर्स ने किया ट्रोल, शिवकार्तिकेयन के अभिनय पर उठे सवाल

Parasakthi Movie Review

Parasakthi Movie Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पराशक्ति’ को लेकर सुर्खियों में हैं, काफी रुकावटें देखने के बाद भी आखिरकार ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, बता दें कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म अटक गई थी लेकिन अब क्लियर चिट मिलने के बाद आखिरकार ये फिल्म अपनी तय तारीख 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है

 

सुधा कोंगारा ने ‘पराशक्ति’ फिल्म का निर्देशन किया है जो एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में 1965 के पोलाची और तमिलनाडु में हुए छात्रों के आंदोलन के बारे में दिखाया गया है, जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों को दिखाने वाली ये फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है है लेकिन इसी बीच ये भी जानना जरूरी है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजंस क्या बोल रहे हैं।

 

 Parasakthi Movie X Review: शिवकार्तिकेयन की ‘पराशक्ति’ देख क्या बोले लोग?

Parasakthi Movie Review
Parasakthi Movie Review(Source: Social Media)

सुबह से ही सिनेमाघरों में ‘पराशक्ति’ को देखने गए लोगों की भीड़ लग गई थी जिन्होंने सोशल मीडिया X पर फिल्म देखने के बाद अपने-अपने रिव्यू भी देने शुरू कर दिए हैं। एक ने ‘पराशक्ति’ को ‘बोरिंग’ फिल्म बताया और कहा कि ‘ये आपको पुराने जमाने में ले जाने में फेल हो जाएगी’। साथ ही उसने लिखा कि ‘फिल्म के इमोशन से आप रिलेट नहीं कर पाओगे। सेकंड हाफ लग रहा है कि जबरदस्ती का घसीटा गया है’। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘सुधा कोंगारा ने काफी हिम्मत वाला विषय उठाया है लेकिन लेखन और स्क्रीनप्ले में फिल्म चूक गई। शिवकार्तिकेयन का काम बढ़िया है लेकिन जयम रवि के किरदार की ठीक बैक स्टोरी होनी चाहिए थी’।

 

Parasakthi Movie Review: ‘पराशक्ति’ देखने लायक है?

Parasakthi Movie Review
Parasakthi Movie Review (Source: Social Media)

देखा जाए तो कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दर्शकों को एक बार तो ‘पराशक्ति’ जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि एक यूजर ने क्रिटिक्स से अलग जाकर X पर लिखा कि ‘पहला हाफ सिंपल था लेकिन दूसरा हाफ अच्छा था। कलाकारों का काम बढ़िया है और म्यूजिक भी शानदार है। एक्शन सीन्स फेवरेट हैं’। शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की बांडिंग को लोग खासकर पसंद कर रहे है। लेकिन वहीं किसी सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पराशक्ति में श्रीलीला और रवि मोहन का अभिनय ही एकमात्र ऐसी चीज है जो बर्दाश्त करने लायक है, ऐसे में ये कहना गलत नही होगा कि इस फिल्म को हर जगह से पॉजिटीव और नेगेटिव दोनों तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।

Read More: कार्तिक संग Karina Kubiliute ने ऑफिशियल किया रिलेशन? इंस्टाग्राम पर दिया हिंट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।