प्रयागराज में महाकुंभ के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Summary :

जेपी नड्डा ने महाकुंभ को बताया ‘सनातन संस्कृति की चिरंतन धर्मधारा’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। प्रयागराज यात्रा से पहले भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पोस्ट में महाकुंभ को ‘सनातन संस्कृति की चिरंतन धर्मधारा’ नाम से विभूषित किया।

भाजपा अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ हमारी पावन सनातन संस्कृति की चिरंतन धर्मधारा है। तीर्थराज प्रयागराज में संगम स्नान का पावन अवसर प्राप्त कर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य अनुभव करने के लिए अत्यंत उत्सुक हूं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज के दर्शन और पूज्य संतजनों के आशीर्वाद से यह यात्रा और भी शुभ होगी।

महाकुंभ का 41वां दिन है, भव्य आध्यात्मिक मेले के समापन में अब केवल चार दिन बचे हैं। 13 जनवरी को शुरू हुआ यह उत्सव 26 फरवरी को महा शिवरात्रि के साथ समाप्त होगा। महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इसकी स्थिति मजबूत होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को नौ घंटे तक महाकुंभ में मौजूद रहेंगे, जहां वे महा शिवरात्रि के अमृत स्नान की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.