जानिए कौन हैं बंगाल में भाजपा की टिकट से जीतीं कलिता माझी, जो Domestic Worker से बनीं MLA

Summary :

Kalita Maji Bengal Election 2026 : बंगाल के चुनाव में भाजपा दो तिहाई सीटों से जीत गई है. पार्टी को 206 सीटें मिल गई हैं और वह बहुमत का आंकड़ा पार तो कर ही गई है साथ में यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई हो. वहीं 15 साल के एंटी इनकम्बेंसी के बाद आखिरकार TMC को हार का स्वाद चखने को मिला हिया. मगर इस चुनाव में दिलचस्प उन किरदारों को भी समझना है जिन्होंने अपनी परिस्थतियों से लड़ कर यह कमाल कर दिखाया है. Kalita Maji Political Journey: डोमेस्टिक वर्क से गुजर बसर…

Kalita Maji Bengal Election 2026 : बंगाल के चुनाव में भाजपा दो तिहाई सीटों से जीत गई है. पार्टी को 206 सीटें मिल गई हैं और वह बहुमत का आंकड़ा पार तो कर ही गई है साथ में यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई हो. वहीं 15 साल के एंटी इनकम्बेंसी के बाद आखिरकार TMC को हार का स्वाद चखने को मिला हिया. मगर इस चुनाव में दिलचस्प उन किरदारों को भी समझना है जिन्होंने अपनी परिस्थतियों से लड़ कर यह कमाल कर दिखाया है.

Kalita Maji Political Journey: डोमेस्टिक वर्क से गुजर बसर

Kalita Maji Political Journey
Kalita Maji Political Journey (Source: Social Media)

ऐसी ही एक नवनिर्वाचित विधायक बनीं कलित माझी. कलिता, जिसने डोमेस्टिक हाउस हेल्प से अपना सफ़र तय किया और अपने ही इलाके की विधायक बन गईं. जहां माना जाता है की राजनीति मनी मसल का खेल है यहां वहीं आगे बढ़ सकता है जिसके पास यह दोनों हैं, वहीँ कलिता ने यह बात झूठी साबित कर दी है.

बता दें, Kalita Maji बंगाल के 273 असेम्बली सीट के ऑस्ग्राम सीट से जीतीं, जहां उन्होंने TMC के श्याम प्रसन्ना लोहार को 12 हजार से अधिक वोटों से मात दी. उन्हें लगभग 1 लाख 7 हजार से अधिक वोट मिले. यह जीत कई मायनों में बड़ी है,क्योंकि कलिता जिस बेकग्राउंड से आती हैं वहां ऐसा होना बहुत बड़ी बात है. बता दें, अपनी दी जानकारी के अनुसार उनके पास मात्र 4,90,309 के करीब संपत्ति है.

Kalita Maji Bengal Election 2026: स्थानीय पकड़ मजबूत

Kalita Maji Bengal Election 2026
Kalita Maji Bengal Election 2026 (Source: Social Media)

बता दें कलिता मात्र 37 साल की है. ख़ास बात यह कि वह पेशे से डोमेस्टिक वर्कर थीं. उन्होंने 2021 में चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गई थीं. बताया जाता है की, गुसकारा क्षेत्र की रहने वालीं कलिता चुनाव में उतरने से पहले 4 घरों में काम किया करती थीं. वह सिर्फ 2500 रूपए में काम किया करती थीं.

भाजपा ने उनके उस पहलु को पहचाना जिसमें वह स्थानीय स्तर पर जुड़ाव आसानी से कर लिया करती थीं. इसी चलते भाजपा ने उन्हें 2021 में पहली बार चुनावी मैदान में उतारा था, जहां वह TMC उम्मीदवार से 11 हजार वोटों से लगभग हारी थीं, मगर उनकी सूझबूझ और इलाके में पॉपुलैरिटी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर मौका दिया, और इस बार वह लगभग उतने ही वोटों से जीत गई जितने वोटों से पिछली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें – अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं…ममता बनर्जी की हार पर विवेक रंजन ने बंगालवासियों को दी बधाई

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।