Kanpur Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कल्याणपुर के निजी होटल में एक युवती ने होटल मैनेजर सहित चार लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पहले शराब पिलाई, फिर कपड़े फाड़ कर बारी-बारी से रेप किया। फिलहाल पुलिस इस घटना को गंभीरता से देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Hotel manager Accused: मैनेजर समेत 5 पर केस (Gang Rape Allegations)

आरोप है कि पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई थी, फिर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया गया. किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकलने के बाद, छात्रा ने पुलिस को सूचित करने के लिए 112 पर कॉल किया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने होटल मैनेजर को अरेस्ट कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। DCP एस. एम. कासिम आबिदी भी कल्याणपुर थाने पहुंचे और छात्रा से पूरी घटना पर बातचीत की।
Uttar Pradesh Crime News: पुलिस का बयान

DCP वेस्ट एस. एम. कासिम आबिदी ने इस घटना को लेकर बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामले की जांच बढ़ा दी गई है। एक युवक को अरेस्ट में लेकर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी सबूतों को देखते हुए गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




