Singer Inder Kaur Murder: Ludhiana में छह दिन पहले कथित तौर पर गन प्वाइंट पर अगवा की गई पंजाबी सिंगर Inder Kaur उर्फ यशइंदर कौर की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी लाश नीलो नहर से बरामद की गई है, जिसकी पहचान उनके परिवार वालों ने की है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।
Ludhiana Kidnapping Case: क्या है पूरा मामला?

इस मामले में सिंगर के भाई Jotinder Singh की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को Sukhwinder Singh और उसके साथी Karamjit Singh के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
Punjabi Singer Murder: पहले अपहरण किया और फिर कर दी हत्या

परिवार के अनुसार, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घर के लिए ग्रोसरी लेने निकली थीं। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि उनकी जान-पहचान मोगा जिले के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से थी। अब लाश मिलने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है और पुलिस अपहरण व हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Inder Kaur Murder: जान गवांकर चुकाना पड़ा शादी ना करने का अंजाम

इंदर कौर के भाई का आरोप है कि सुखविंदर सिंह इंदर से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। परिवार का दावा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कनाडा भाग गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही कनाडा से पंजाब आया था।
Singer Inder Kaur Murder: पुलिस कर रही है जांच

थाना जमालपुर के एसएचओ Balbir Singh के मुताबिक पुलिस को नीलो नहर में एक महिला के लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पहचान के लिए परिवार को बुलाया गया। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर के रूप में की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App




