KC Venugopal : केसी वेणुगोपाल का केंद्र पर अपने फोन की जासूसी का आरोप

Summary :

KC Venugopal : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर अपने फोन की जासूसी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता के आरोप को झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति बताते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसा आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेता फोरेंसिक जांच के लिए अपना फोन जमा क्यों नहीं कराते हैं? Highlights . KC Venugopal ने केंद्र पर लगाया आरोप . अपने फोन की जासूसी का आरोप लगाया KC Venugopal ने केंद्र पर लगाया आरोप आईएएनएस(KC Venugopal) से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस झूठ और दुष्प्रचार की…

KC Venugopal

KC Venugopal : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर अपने फोन की जासूसी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता के आरोप को झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति बताते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसा आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेता फोरेंसिक जांच के लिए अपना फोन जमा क्यों नहीं कराते हैं?

Highlights
. KC Venugopal ने केंद्र पर लगाया आरोप
. अपने फोन की जासूसी का आरोप लगाया

KC Venugopal ने केंद्र पर लगाया आरोप

आईएएनएस(KC Venugopal) से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति के अलावा कुछ करती नहीं है। राहुल गांधी ने भी जब पेगासस का मुद्दा उठाया था, उस समय भी उनसे कहा गया था कि वे अपना फोन जमा कर दें, ताकि उसकी फोरेंसिक जांच होकर सच सामने आ जाए, लेकिन उन्होंने नहीं किया।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हमें मिला निमंत्रण, उनका धन्यवाद',  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दिया बयान - India TV Hindi

भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर आज केसी वेणुगोपाल(KC Venugopa) को भी लगता है कि किसी ने उनके फोन में कोई स्पाइवेयर भेजा है, तो उनको अपने निकटतम थाने में जाकर फोन जमा कर देना चाहिए और साइबर सेल में शिकायत कर देनी चाहिए, ताकि उनके फोन की जांच कर यह पता लगाया जा सके कि उनके फोन में किसने और कौन सा स्पाइवेयर भेजा है। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके फोन में कोई स्पाइवेयर नहीं है और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार अभियान चलाया जाता है।

Congress leader KC Venugopal said, will take the issue of frozen accounts  to the public-m.khaskhabar.com

उन्होंने कहा कि इस मामले में यह भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि देश में आपातकाल लादने वाली फासीवादी शक्तियां लोकतांत्रिक और संवैधानिक भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar